- अक्टूबर में की थी घुटने में दर्द की शिकायत
- चार-पांच हफ्ते रह सकते हैं मैदान से दूर
- पाक नेशनल अकादमी में फिटनेस पर काम करेंगे
पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां का घुटने की चोट के कारण अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलना तय नहीं माना जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के हवाले से बताया कि जमान की चोट को ठीक होने में कम से कम तीन से पांच सप्ताह का समय लग सकता है.
Injury Concerns for Pakistan Before South Africa Tour
— Izharuddin (@Izharuddin6377) November 30, 2018
Shabad Struggling with groin injury
Fakhar zaman Struggling with groin injury
Abbas is Struggling with shoulder injury#pakistan pic.twitter.com/SToZihYmSG
ऐसा माना जा रहा है कि जमां ने अक्टूबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद अपने घुटने में दर्द होने की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था.
यह भी पढ़ें: CAXI vs IND: विराट एंड कंपनी को पृथ्वी शॉ की चोट के बाद मिल ही गया 'बढ़िया समाधान'
जमान अब मंगलवार को यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ेंगे जहां वह चोट से उबरने के लिए रिहेबिलिटेशन शुरू करेंगे. उन्होंने इस वर्ष अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था जहां उन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमश : 94 और 68 रन बनाए थे.
VIDEO: जानिए की टी20 टीम से धोनी के बाहर होने पर क्रिकेटप्रेमियों की क्या राय रही
इस वजह से वह सेंचुरियन में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं