विज्ञापन

EXCLUSIVE: हर रोज़ 300 छक्के! धोनी और सूर्यवंशी की तरह मुकुल का भी इंतजार करते हैं फैंस, कोच ने कहा

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants: पिछले मैच की तरह बुधवार को भी मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों से 39 रन बनाए

EXCLUSIVE: हर रोज़ 300 छक्के! धोनी और सूर्यवंशी की तरह मुकुल का  भी इंतजार करते हैं फैंस, कोच ने कहा
मुकुल चौधरी कोच जगसिमरन के साथ
X: social media

क्रिकेट के कई महारथी बेशक इस बात से इत्तिफ़ाक ना रखें, लेकिन आज के युवा क्रिकेट फ़ैन्स विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह ही वैभव सूर्यवंशी, मुकुल चौधरी और प्रियांश आर्या, अशोक शर्मा, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे क्रिकेटर्स का इंतज़ार करने लगे हैं. बैंगलोर के ख़िलाफ़ मुकुल चौधरी 12वें ओवर में पिच पर आए तो आते ही क्रुणाल पांड्या का चौके के साथ स्वागत किया.  मुकुल चौधरी ने बेंगलुरु में चौका जड़ा और वहां से करीब 2000 किमी दूर जयपुर के अरावली अकादमी में टीवी के सामने उनके कोच जगसमिरन, अरावली क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर विकास यादव समेत कुछ ख़ास दोस्तों ने जमकर तालियां बजानी शुरू कर दीं. मुकुल चौधरी जयपुर की इसी अरावली अकादमी का शानदार प्रोडक्ट हैं. दरअसल इस अकादमी के चार क्रिकेटर मुकुल चौधरी (21 साल, लखनऊ), अशोक शर्मा (23 साल, गुजरात), कार्तिक शर्मा (19 साल, चेन्नई) और आकाश सिंह (23 साल, लखनऊ) IPL टीमों की शान बढ़ा रहे हैं. भारत की किसी और अकादमी के इतने ज़्यादा खिलाड़ी शायद ही आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हों.    

 
कोच जगसिमरन ने किया मुकुल की पारी को डिकोड

मुकुल के कोच जगसिमरन सिंह कहते हैं, “मुकुल आज बैटिंग के लिए आया तो उसपर अलग तरह की ज़िम्मेदीर थी. मुकुल 11वें ओवर में आया और 14वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने कई डॉट गेंदें डालीं. फिर मुकुल ने कंट्रीसाइड में स्लॉग करते हुए (मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के बीच) एक बड़ा छक्का लगाया. वो टीम के लिए इनिंग बिल्ड करते रहे.” 20वें ओवर की पहली गेंद पर पारी मुकुल ने गियर चेंज कर रसिख सलाम को लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया.

जगसिमरन कहते हैं, “मुकुल के साथ पार्टनरशिप नहीं हो पाई इसलिए वो अपने  अंदाज़ में खुलकर शॉट्स नहीं लगा पाये. मुकुल के सामने लगातार विकेट गिरते रहे. लेकिन टीम के हिसाब से जो उसने बल्लेबाज़ी की है वो बड़ी बात है.” मुकुल ने 28 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 140 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाये. कोच ने कहा, 'मकुल हर दिन प्रैक्टिस में 300 छक्के लगाने का अभ्यास करते हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

फोटो कैप्शन: साल 2022 की तस्वीर में अशोक शर्मा (खड़े हुए सबसे बाएं) और कार्तिक शर्मा (सबसे दाएं)


IPL में अरावली क्रिकेट अकादमी के 4 धुरंधर 

जयपुर क्रिकेट अकादमी के कोच जगसिमरन सिंह का अचानक रुतबा बढ़ गया है. दुनिया भर से पत्रकार कोच जगसिमरन सिंह से मुकुल चौधरी समेत सभी क्रिकेटर्सके बारे में जानना चाहते हैं. मुकुल चौधरी की कोलकाता के ख़िलाफ़ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की मैचविनिंग पारी, उनके हैलिकॉप्टर शॉट्स, उनके छक्के मारने की काबिलियत ने क्रिकेट फ़ैन्स के दिलों में अपनी जगह बना ली. 

ईडन गार्डन्स पर कोलकाता टीम के 182 के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम के लिए सातवें नंबर पर बैटिंग करने 21 साल के झुंझुनु, राजस्थान के झुंझुनु के मुकुल चौधरी मैदान पर उतरे तो फ़ैन्स लगभग उम्मीदें छोड़ चुके थे. लेकिन 21 साल के विकेटकीपर-बैटर मुकुल चौधरी ने एक सिरा संभालते हुए 2 चौके और 7 छक्कों के सहारे 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन बनाए और इस मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.  

लंबे समय बाद मिल गया अच्छा फ़िनिशर

लखनऊ के विजेता कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता के ख़िलाफ़ पिछले मैच के बाद कहा,हमने नेट्स पर तो उन्हें कमाल करते देखा है. लेकिन मैच में ऐसा कमाल करना, वाकई उनके प्रदर्शन से हम ओत-प्रोत हैं.' तब मैन ऑफ़ द मैच बने मुकुल ने अपने क्रिकेटर बनने के सफ़र के बारे में कहा, 'पापा की शादी भी नहीं हुई थी तो उनका सपना था कि बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनाना है. मैं पिछले साल गुरुग्राम रहा और टी-20 की फ़ास्ट क्रिकेट पर फोकस किया.' टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगड़ ने उनमें एक अच्छा फ़िनिशर देखा और कहा, "मुकुल चौधरी ने एक सिरा संभाले रखा और ज़रूरत के वक्त छक्का लगाते रहे. पहले भी कई फ़िनिशर मिले हैं. लेकिन इस खिलाड़ी के पास शॉट्स का अच्छा रेंज है. ये एक अच्छा फ़िनिशर मिला है. उनमें कई बार सूर्यकुमार यादव की झलक दिखी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukul Dalip Choudhary, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bengaluru, Indian Premier League 2026, Cricket, Lucknow Super Giants Vs Rajasthan Royals 04/22/2026 Lkorr04222026270303, Royal Challengers Bengaluru Vs Lucknow Super Giants 04/15/2026 Bclko04152026270294
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com