
14.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
14.4 ओवर (1 रन) मिस टाइम पुल शॉट लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी बॉल| एक रन हासिल हो गया| पटकी हुई गेंद को परख नहीं पाए थे स्काई|
14.3 ओवर (4 रन) एक और चौका! पहला लेग साइड पर लगाया तो इस बार ऑफ़ साइड पर जड़ी बाउंड्री| इस बार अपने लिए रूम बनाकर मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.2 ओवर (4 रन) चौका! इसी गेंद का इंतज़ार कर रहे थे स्काई और वही मिल भी गई| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल बॉल जिसे जानबूझकर कीपर के बग़ल से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े|
14.1 ओवर (1 रन) अच्छी यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे ब्लॉक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
14.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
13.6 ओवर (2 रन) दुग्गी, इसी के साथ अय्यर और स्काई के बीच 101 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी पूरी हुई| इस जोड़ी ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा है| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से भागे| दूसरे की मांग और उसे हासिल कर लिया| 14 के बाद 132/3 भारत| 36 गेंदों पर 84 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद को कीपर के ऊपर से मार दिया| फाइन लेग फील्डर था लेकिन बॉल इतनी सीधी निकली कि उनके पास भी इसे रोकने का मौका नहीं बन सका|
13.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
13.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक वक़्त ऐसा लगा कि फंस गए स्काई लेकिन टाइमिंग इतनी शानदार थी कि छह रनों के लिए निकल गई बॉल पॉइंट बाउंड्री के पार| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| पिछली 9 गेंदों में ये चौथा छक्का था|
13.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप्स पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पंच किया| मोईन अली से वहां पर हुई मिसफील्ड| बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन पूरा कर लिया|
12.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ स्काई| भारतीय समर्थकों ने ली होगी चैन की सांस!! स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बड़ा शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ बटलर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
12.5 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया स्काई ने यहाँ पर| तीसरा सिक्स इस ओवर से आता हुआ| लियाम पूरी तरह से दबाव में| 92 मीटर का लम्बा छक्का| छोटी डाली गई गेंद जिसे बैकफुट से मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया छह रनों के लिए|
12.5 ओवर (2 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट, स्काई होंगे अब इस गेंद पर| अय्यर ने इस गेंद को लेग साइड पर खेला था जहाँ से एक रन ही मिल पाया था|
12.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.3 ओवर (6 रन) छक्का! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
12.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फुल गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
12.1 ओवर (6 रन) छक्का! टांग पे थी गेंद| स्काई ने खेला अपना पसंदीदा स्वीप शॉट| बढ़िया टाइमिंग के साथ ये गेंद सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए| इसी के साथ भारत के बोर्ड पर 100 रन भी लग गए| अब इसे एक बड़ा ओवर बनाना चाहेंगे बल्लेबाज़|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला| 96/3 भारत|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! लेग स्टम्प लाइन की गेंद पर फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
11.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| डीप में फील्डर की एक बेहतरीन फील्डिंग|
11.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
11.1 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ स्काई का पांचवां पचासा पूरा हुआ| टीम को उनसे अभी भी एक लम्बी पारी की उम्मीद है| मैच जिताकर जाना चाहेंगे स्काई| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को और तेज़ी से रन भाग लिया| बढ़िया बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं स्काई|
10.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! अकसर ऐसे शॉट लगाते हैं स्काई| सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
10.4 ओवर (0 रन) अच्छी यॉर्कर गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
10.3 ओवर (2 रन) इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेला| गैप मिला इस वजह से दो रन्स मिल गए|
10.2 ओवर (1 रन) अय्यर के खिलाफ छोटी गेंद का इस्तेमाल हुआ| बैकफुट से उसे ऑफ़ साइड पर टैप किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.1 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से गैप हासिल हुआ|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (6 रन) छक्के के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| स्काई ऑन फायर!! इसी के साथ भारत के 150 रन भी पूरे हुए| अब 30 गेंदों पर 66 रनों की दरकार है| वाह जी वाह!! मजा आ गया इस पारी को देखकर| फुल बॉल को रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से खेला और छह रन बटोर लिए|