इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लैंड से जीत के लिए मिले 150 रनों का पीछा कर रहे हैं. आप मैच का ताजा स्कोर जानने के लिए दिए गए LIVE SCORE BOARD पर क्लिक कर सकते हैं. और डिटेल से जानने के लिए कमेंट्री टेक्स्ट अपडेट देख सकते हैं
इससे पहले इंग्लैंड ने कंगारुओं के सामने जीत के लिए 151 का लक्ष्य रखा है. है. ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही. दोनों ओपनर एमी जोंस (6) और डैनी यॉट हॉज (8) खाता भी नहीं खोल सकीं.लेकिन यहां से कप्तान नैट स्काइवर ब्रंट (नाबाद 58) ने एक छोर संभाला और जिम्मेदारी के साथ बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 150 पहुंचाने के बाद नाबाद लौटीं. उनका एलिस कैप्सी (23) और फिर फ्रेया केंप (नाबाद 44) ने अच्छा साथ दिया.
LIVE SCORE BOARD
अब से कुछ ही देर बाद रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया को सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए इतिहास पलटना होगा. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच में खेल रहीं दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार है:
इंग्लैंड: 1. मी जोन्स (विकेटकीपर), 2. डैनी व्याट-हॉज, 3. नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), 4. एलिस कैप्सी, 5. हीथर नाइट, 6. फ्रेया केम्प, 7. डैनियल गिब्सन, 8. चार्लोट डीन, 9. लिन्से स्मिथ, 10. सोफी एक्लेस्टोन, 11. लॉरेन बेल
ऑस्ट्रेलिया: 1. जॉर्जिया वॉल, 2. बेथ मूनी (विकेटकीपर), 3. फोएबे लिचफील्ड, 4. एलिस पेरी, 5. एशले गार्डनर, 6. जॉर्जिया वारेहम, 7. सोफी मोलिनक्स (कप्तान), 8. एनाबेल सदरलैंड, 9. निकोला केरी, 10. किम गार्थ, 11. लूसी हैमिल्टन
Women's T20 World Cup Final LIVE: ऑस्ट्रेलिया के पावर-प्ले के 6 ओवरों का हाल
1. ताबड़तोड़ शुरुआत और रनों की बरसात: ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल (9) जल्द ही आउट गईं, लेकिन यहां से शुरुआती 6 ओवरों तक बेथ मूनी और फॉब लिचफील्ड ने तूफानी अंदाज में रन बनाते हुए मैदान के हर कोने में बाउंड्री बटोरे और रन रेट को 10 रन प्रति ओवर से ऊपर बनाए रखा
2. चौथे ओवर में बेथ मूनी के बल्ले का कहर लॉरेन बेल पर टूटा. उन्होंने तीन चौके जड़े और ओवर में 16 रन बटोरे.
3. पांचवें ओवर में मूनी से प्रेरित होकर लिचफील्ड ने भी कमान संभाल ली. उन्होंने चौका और छक्का जड़ा और ओवर में 10 रन लेते हुए साफ कर दिया कि दोनों बल्लेबाज पावर-प्ले को भुनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी
4. छठे ओवर में भले ही 7 रन आए, लेकिन कंगारुओं ने स्कोर 1 विकेट पर 62 पहुंचा दिया. मतलब पावर-प्ले में दस रन प्रति ओवर से ज्यादा रन
5. इंग्लैंड की दिशाहीन गेंदबाजी: फाइनल के दबाव में इंग्लैंड के शुरुआती गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ बरकरार रखने में नाकाम रहे. पॉवरप्ले के दौरान काफी ढीली गेंदें फेंकी गईं, जिसका ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बखूबी फायदा उठाया.
England vs Australia LIVE Score: लड़ पाएगे इंग्लैंड. खत्म हुई पारी
इंग्लैंड ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 151 का टारगेट, कप्तान ब्रंट का नाबाद अर्द्धशतक...इंग्लैंड ने कंगारुओं के सामने जीत के लिए 151 का लक्ष्य रखा है. है. ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही. दोनों ओपनर एमी जोंस (6) और डैनी यॉट हॉज (8) खाता भी नहीं खोल सकीं.लेकिन यहां से कप्तान नैट स्काइवर ब्रंट (नाबाद 58) ने एक छोर संभाला और जिम्मेदारी के साथ बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 150 पहुंचाने के बाद नाबाद लौटीं. उनका एलिस कैप्सी (23) और फिर फ्रेया केंप (नाबाद 44) ने अच्छा साथ दिया.
ENG-W vs AUS-W Final LIVE: इंग्लैंड पारी के 11वें से 15वें ओवर की अहम बातें
1. पारी के 11वें ओवर की पांचवी गेंद हीदर नाइट को किम गार्थ ने चलता कर दिया. नाइट सिर्फ 5 रन बना सकीं.
2. गेंदबाजों में लगातार बदलाव: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी ने साझेदारी तोड़ने के लिए अपने गेंदबाजी आक्रमण में लगातार बदलाव किए. उन्होंने इस दौरान एशले गार्डनर, और जॉर्जिया वेयरहैम जैसी स्पिन गेंदबाजों को मोर्चे पर लगाए रखा।
3. इंग्लैंड की नई बल्लेबाज फ्रेया केंप अच्छे स्ट्रोक लगाए. उन्होंने धीमी रन गति को बढ़ाने की कोशिश की और उन्होंने 15वें ओवर में कंगारू बॉलर एन्नाबेल सदरलैंड को दो चौके जड़े.
4. पारी के 15वें ओवर में इंग्लैंड ने 12 रन लिए. और इस स्टेज के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 105 रन था. कप्तान ब्रंट 37 और फ्रेटा 22 रन पर थीं.
ENG-W vs AUS-W Final LIVE: 10 ओवर बाद इंग्लैंड का हाल
10 ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 68 रन
1. पॉवरप्ले का अंत और कसी हुई गेंदबाजी: शुरुआती 6 ओवरों (पॉवरप्ले) के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनक्स ने स्पिनर्स को मोर्चे पर लगाया. उन्होंने और एशले गार्डनर ने रनों की गति पर पूरी तरह अंकुश लगाए रखा और इंग्लैंड को आसानी से बाउंड्री नहीं दी.
2. साझेदारी बनाने का प्रयास: शुरुआती दो झटके जल्दी लगने के बाद क्रीज पर मौजूद नैट साइवर-ब्रंट और कप्तान हीदर नाइट ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने विकेट बचाकर सिंगल-डबल के जरिए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया.
3. बढ़ता हुआ रन रेट का दबाव: कसी हुई फील्डिंग और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ की वजह से इंग्लैंड की बल्लेबाज खुलकर बड़े शॉट्स नहीं खेल पा रही थीं, जिससे इंग्लैंड पर प्रति ओवर रन बनाने का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा.
4. कप्तान स्काइवर ब्रंट का आक्रामक रुख: दबाव को कम करने के लिए कप्तान हीदर नाइट ने स्पिनर्स के खिलाफ कुछ कदमों का इस्तेमाल किया और गैप ढूंढकर बाउंड्री बटोरीं, ताकि रन रेट को नियंत्रण में रखा जा सके।
5. 10 ओवर के बाद मजबूत आधार की कोशिश: 10वें ओवर की समाप्ति तक इंग्लैंड ने इस कठिन परिस्थिति से उबरते हुए मिडिल ओवरों के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर लिया, ताकि आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए जा सकें. दोनों अनुभवी बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो चुकी थीं.
England vs Australia LIVE Updates: इंग्लैंड पारी के 5 ओवरों की 5 बड़ी बातें
1. टॉस का फैसला: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और फाइनल के दबाव को देखते हुए इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया.
2. शुरुआती झटके: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 5 ओवरों के अंदर ही इंग्लैंड के 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया.
3. सस्ते में निपटीं ओपनर्स: इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज (8 रन, 9 गेंद) और एमी जोन्स (6 रन, 6 गेंद) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं और जल्दी आउट हो गईं.
4. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि लूसी हैमिल्टन और एनाबेल सदरलैंड को शुरुआती सफलताएं मिलीं.
5. नैट साइवर-ब्रंट पर दारोमदार: शुरुआती विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उप-कप्तान नैट साइवर-ब्रंट पर आ गई, जिन्होंने क्रीज पर टिककर पारी को आगे बढ़ाया
ENG-W vs AUS-W Final LIVE: रीटा ओरा का जलवा
मैच से पहले दुनिया की मशहूर सिंगर रीटा ओरा ने क्लोजिंग सेरेमनी ने समा बांध दिया
𝐌𝐞𝐬𝐦𝐞𝐫𝐢𝐜. 𝐌𝐚𝐣𝐞𝐬𝐭𝐢𝐜. 𝐑𝐢𝐭𝐚 𝐎𝐫𝐚 set the stage alive for the #T20WorldCup Final 🔥
— T20 World Cup (@T20WorldCup) July 5, 2026
Watch the LIVE action, broadcast details 🔗 https://t.co/5JYsHCRzJ2 pic.twitter.com/IPdkFiBXce
England vs Australia LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया की XI
1. जॉर्जिया वॉल, 2. बेथ मूनी (विकेटकीपर), 3. फोएबे लिचफील्ड, 4. एलिस पेरी, 5. एशले गार्डनर, 6. जॉर्जिया वारेहम, 7. सोफी मोलिनक्स (कप्तान), 8. एनाबेल सदरलैंड, 9. निकोला केरी, 10. किम गार्थ, 11. लूसी हैमिल्टन
Women's T20 World Cup Final LIVE: इंग्लैंड की XI
इंग्लैंड: 1. मी जोन्स (विकेटकीपर), 2. डैनी व्याट-हॉज, 3. नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), 4. एलिस कैप्सी, 5. हीथर नाइट, 6. फ्रेया केम्प, 7. डैनियल गिब्सन, 8. चार्लोट डीन, 9. लिन्से स्मिथ, 10. सोफी एक्लेस्टोन, 11. लॉरेन बेल
England vs Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने चुनी गेंदबाजी
Australia head to Lord's ready to take on England in the biggest challenge of the #T20WorldCup 🏆
— T20 World Cup (@T20WorldCup) July 5, 2026
Read more 👉 https://t.co/h1LzvmhFhA pic.twitter.com/3fkRdDmYd6