दुनिया भर के करोड़ों फैंस को एक बार फिर से बुधवार को निराश होना पड़ा, जब भारतीय प्रबंधन ने बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 की XI में जगह नहीं दी. ठीक आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए दो वनडे मैच की तरह इंग्लैंड में पूर्व क्रिकेटरों, स्थानीय और भारतीय मीडिया में यही सबसे बड़ा सवाल था कि सूर्यवंशी पहले टी20 में खेलेंगे या नहीं. और जब टीम के नाम सामने आए, तो तमाम लोग उदास हो गए. बहरहाल, न खेलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का जादू इंग्लिश मीडिया, फैंस और अप्रवासी भारतीयों के बीच नशे सा चढ़ा हुआ है. और हाल ही में उनकी एक अदा ने डिलीवरी ब्वॉय का भी दिल जीत दिला.
नहीं पसंद आई वैभव को इंग्लैंड की चाय
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है और जिस फाइव-स्टार होटल में खिलाड़ी ठहरे हुए हैं, वहां वैभव को होटल की चाय का स्वाद बिल्कुल भी नहीं भाया. दरअसल इंग्लैंड की पारंपरिक चाय काफी हल्की और बिना कड़क मसालों की होती है. और ठेठ भारतीय स्वाद के दीवाने वैभव का मन होटल की चाय पीकर नहीं भरा. इसके बाद उन्होंने होटल के मेन्यू को दरकिनार कर पास के ही एक लोकल भारतीय कैफे से ऑनलाइन इंडियन मसाला टी ऑर्डर करने का फैसला किया.
डिलीवरी बॉय का फैन मोमेंट और वैभव की सादगी
जब ऑनलाइन डिलीवरी बॉय चाय का ऑर्डर लेकर होटल पहुंचा, तो वह भारतीय मूल का ही एक युवा था. सामने 15 साल के उभरते हुए भारतीय क्रिकेट सनसनी को देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. डिलीवरी बॉय ने बिना मौका गंवाए वैभव से ऑटोग्राफ मांगा, तो उन्होंने भी अपने इस बड़े प्रशंसक को बिल्कुल निराश नहीं किया. उन्होंने बहुत ही प्यार और मुस्कुराते हुए उसे ऑटोग्राफ दिया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं
Vaibhav Sooryavanshi ordered Indian Masala chai from a cafe in England 😭😭
— Jeet (@JeetN25) July 1, 2026
- Vaibhav first didn't like that electralyte 😭
- now he didn't like his hotel tea and ordered Indian Masala chai from an Indian Cafe 😭
- delivery boy asked for autograph and Vaibhav happily signed… pic.twitter.com/zqa1VRpE4A
पहले पसंद नहीं आया आयरैंड में पानी
कुछ दिन पहले ही आयरलैंड में पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी बैटिंग के बाद बोतल से पानी पीते हुए अजीब एक्सप्रेशन दे रहे थे. कभी वो बोतल को देखते थे, तो कभी इधर-उधर. बाद में पता चला कि मैनेजमेंट ने वैभव को इलेक्ट्रॉल वाला पानी दिया था. इसकी वजह खिलाड़ियों के डिहाइड्रेशन का ध्यान रखना था, जिससे क्रैंप जैसी स्थिति न हो.
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वैभव के बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं
"Sooryavanshi has to play!" 🙌
— Stick to Cricket (@StickToCricket) July 1, 2026
Will there be a star born for India's T20 series against England? 🇮🇳 ⭐ pic.twitter.com/xc3BRF9TpP
वैभव को खिलाने को लेकर समर्थन बढ़ता जा रहा है. सैमसन तीनों ही मैचों में फ्लॉप रहे हैं और अब उम्मीद बढ़ चली है
"Sooryavanshi has to play!" 🙌
— Stick to Cricket (@StickToCricket) July 1, 2026
Will there be a star born for India's T20 series against England? 🇮🇳 ⭐ pic.twitter.com/xc3BRF9TpP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं