विज्ञापन

अक्षर पटेल का 'डबल धमाका', 52 साल में कारनामा करने वाले सिर्फ आठवें भारतीय, 'स्पेशल क्लब' में हुए शाामिल

पिछले लंबे समय से अक्षर पटेल आलोचकों के निशाने पर थे. हालात ऐसे थे कि टीम में जगह को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने स्टाइल में जवाब दिया

अक्षर पटेल का 'डबल धमाका', 52 साल में कारनामा  करने वाले सिर्फ आठवें भारतीय, 'स्पेशल क्लब' में हुए शाामिल
अक्षर पटेल ने आगे रहकर भारत की जीत सुनिश्चित की
Source: Social media

पिछले दिनों पहले आईपीएल और फिर भारत के लिए टी20 सीरीज में खासे निराश करने वाले अक्षर पटेल (Axar Patel) देर से जागे, लेकिन बहुत सही जागे! इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को  शुरू हुई तीन  वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में यह अक्षर का डबल धमाका ही था, जिसके बूते टीम गिल मेजबानों को 6 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही. आसान पिच पर बैटिंग चुनने के बाद इंग्लैंड को टीम इंडिया के बॉलरों ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 258 पर ऑल आउट कर दिया था, तो बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्षर पटेल की अगुवाई में ही भारत ने 45.2 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. और अक्षर ने जबर्दस्त ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए खुद को उस स्पेशल क्लब में शामिल करा लिया, जिसमें सचिन तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं. 

यह डबल धमाका भुलाए नहीं भूलेगा!

पहले अक्षर ने अंग्रेजों को 258 रनों पर सीमित करने में अहम भूमिका निभाई. अक्षर की ताकत रही है कि वह पिच के हिसाब से खेलते हैं. वह हवा में गति से खेलते हैं, टप्पे से खेलते हैं और गेंद की लाइन से खेलते हैं. और इन सभी के बीच वो जरूरी तत्व खेल में लाते हैं, जो कोई भी लेफ्टआर्म लाता ही है. और यही वजह रही कि अक्षर ने बॉलिंग के दौरान पहला धमाका करते हुए कोटे के 9.5 ओवरों में 62 रन देते हुए 4 विकेट चटकाते हुए वह कॉन्फिडेंस हासिल कर लिया, जिसने भारतीय प्रबंधन को भी उनके लिहाज से एक और कॉन्फिडेंस दिया. हालांकि, यह बात अलग है कि इस भरोसे का इस्तेमाल पहले भी किया जा चुका था. 

बाद में दिखाया बल्ले से दम

क्या यह कहा जाए कि वनडे में नंबर-7 पर बैटिंग में भारत को एक और विकल्प मिल गया है? इस पर तो हार्दिक पांड्या खेलते रहे हैं? पहले वनडे में प्रबंधन ने उन्हें नंबर-7 पर खिलाया, तो अक्षर ने जीत मिलने तक जिम्मेदारी निभाई 52 गेंदों पर 5 चौकों, 1 छक्के से 57 रन बनाकर लौटे, तो अक्षर ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड सुनिश्चित करते हुए खुद को 'स्पेशल क्लब' में शामिल करा लिया. 

अक्षर बने 'स्पेशल क्लब' का हिस्सा

मैच में अक्षर ने अर्द्धशतक बनाने के साथ ही 4 विकेट चटकाए. और वह ऐसा करने वाले भारतीय वनडे इतिहास के 52 साल में सिर्फ आठवें खिलाड़ी बन गए. चलिए जान लीजिए कि इस स्पेशल ग्रुप में और कौन-कौन शामिल हैं.  चलिए जानिए कि भारत के  लिए कब-कब वनडे में ऐसा हुआ

खिलाड़ी    प्रदर्शन   बनाम
के. श्रीकांत70 रन और 5/27 विकेटबनाम न्यूज़ीलैंड, विजाग 1988
एस. तेंदुलकर141 रन और 4/38 विकेटबनाम ऑस्ट्रेलिया, ढाका 1998
एस. गांगुली130 रन और 4/21 विकेटबनाम श्रीलंका, नागपुर 1999
एस. गांगुली71 रन और 5/34 विकेटबनाम ज़िम्बाब्वे, कानपुर 2000
युवराज118 रन और 4/28 विकेटबनाम इंग्लैंड, इंदौर 2008
युवराज50 रन और 5/31 विकेटबनाम आयरलैंड, बेंगलुरु 2011
एच. पांड्या71 रन और 4/24 विकेटबनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2022
अक्षर पटेल51* रन और 4/62 विकेटबनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 2026

(खबर जारी है..)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Axar Rajeshbhai Patel, England Vs India 07/14/2026 Enin07142026264917, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com