विज्ञापन

'यह फील्डिंग हैरान करने वाली', कार्तिक ने उठाया गिल की कप्तानी पर सवाल

वेलिंगटन टेस्ट के ड्रॉ छूटने के बाद पांचवें दिन कप्तान शुभमन गिल का फील्ड प्लेसमेंट को लेकर दिग्गजों के बीच सोनी टीवी पर खासी चर्चा हुई

'यह फील्डिंग हैरान करने वाली', कार्तिक ने उठाया गिल की कप्तानी पर सवाल
Nz vs Ind 1st Test; Day 5: पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ठीक सवाल उठाया है
source: X

करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस निराश हैं कि उनकी चौथे दिन की समाप्ति पर आखिरी दिन टीम इंडिया को न्यूजीलैंड धरती पर इतिहास रचते देखने की उम्मीदें स्वाहा हो गईं. आखिरी दिन खूब जोर लगाने के बावजूद भारतीय गेंदबाज सिर्फ तीन ही विकेट चटका सके. और जब मैच खत्म होने से करीब 15 ओवर पहले ही गिल ड्रॉ की पेशकश पर राजी हो गए.बहरहाल, मैच के बाद पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने गिल की कप्तानी खासकर उनकी रक्षात्मक फील्डिंग सजावट पर सवाल उठाए हैं. 

दूसरी पारी में मेजबान टीम का संघर्ष काफी हद तक सहज रहा और भारत ने बहुत कम वास्तविक मौके बनाए. सिवाय एक छूटे हुए रन-आउट के और देवदत्त पडिक्कल के पास शॉर्ट लेग पर गए एक आधे मौके के. नई गेंद से सेंध लगाने की संभावना ने भारत को मैच का रुख पलटने का सबसे अच्छा अवसर दिया. लेकिन फील्डिंग सजावट पर उनकी आलोचना जारी रही.  ब्रॉडकास्ट शो के दौरान साइमन डूल तथा सुनील गावस्कर ने भी गिल के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए. इस दौरान भारत ने स्लिप कॉर्डन में एक और खिलाड़ी जोड़ने या अतिरिक्त क्लोज-इन फील्डर लाने के बजाय कवर पर फील्डर बनाए रखा.

'बाउंड्री पर फील्डर क्यों?'

कार्तिक बोले, 'मैं गिल से इसके पीछे का तर्क पूछना चाहूंगा कि जब आप विकेट लेने की तलाश में हैं और आपको बाउंड्री जाने से कोई परहेज नहीं है, तब खेल के उन चरणों में बाउंड्री राइडर्स क्यों रखे गए. श्रीलंका में भी ऐसे मौके आए थे जब उनके पास बाउंड्री राइडर्स थे. आधुनिक दौर का बल्लेबाज ऊंचे शॉट्स खेलने में काफी सहज है, इसलिए आप उस मौके को गंवाना नहीं चाहते, लेकिन मौका मिलने पर वे सिंगल लेने में भी सहज होते हैं. जब आपके पास आउटफील्डर्स होते हैं, तो गेंदबाज की मानसिकता क्या होती है?' 

कार्तिक इस बात से हैरान थे कि पर्याप्त बढ़त होने के बावजूद जब भारत विकेट की तलाश में था, फील्डर तब बाउंड्री राइडर्स मौजूद थे. उनका मानना था कि ऐसी फील्डिंग सजावट गेंदबाजों की मानसिकता को प्रभावित कर सकती है और विपक्षी टीम को आसानी से स्ट्राइक रोटेट करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है.

भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 पर घोषित की थी, लेकिन कार्तिक का मानना नहीं था कि जल्दी पारी घोषित करने से नतीजे पर कोई फर्क पड़ता.  उनके आकलन के अनुसार पिच बल्लेबाजों के पक्ष में इतनी ज्यादा झुकी हुई थी कि न्यूजीलैंड ज्यादा समय मिलने के बावजूद मैच बचा सकता था.

'पारी घोषित करने में कोई गलती नहीं की'

पूर्व विकेटकीपर बोले, 'मुझे उनके लिए सहानुभूति है. एक कप्तान के तौर पर मैं समझता हूं कि वे क्या कह रहे हैं. मुझे वास्तव में नहीं लगता कि जल्दी पारी घोषित करने से कोई मदद मिलती. पारी घोषित करने का कोई सही समय नहीं था जिसे लेकर वह चूक गए हों. पिच इतनी सपाट थी कि न्यूजीलैंड और 60 ओवर खेलने का विकल्प चुन सकता था और हम ज्यादा कुछ नहीं कर पाते. पिच ही विलेन थी. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने पारी घोषित करने में कोई गलती की.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnakumar Dinesh Karthik, Shubman Singh Gill, New Zealand, India, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com