- करीब एक सप्ताह बेंगलुरु हेडक्वार्टर में ट्रेनिंग लेंगे धोनी
- 31 जुलाई को धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) जॉइन करेंगे
- धोनी पेट्रोलिंग, पोस्ट ड्यूटी पर अन्य जवान के साथ रहेंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट के साथ दो महीने की ट्रेनिग शुरू कर दी है. धोनी बुधवार को पैराशूट रेजिमेंट की बटालियन में शामिल हुए, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है. करीबी सूत्र ने बताया कि धोनी लंबे सयम से इस बारे में विचार कर रहे थे. धोनी की कुछ दिन बेंगलुरु में ट्रेनिंग होगी और इसके बाद 15 दिन के लिए माही की तैनाती जम्मू-कश्मीर में की जाएगी.
MS Dhoni spotted at Airport Earlier today #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/ZjVhCg9GJA
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) July 24, 2019
यह भी पढ़ें: ..तो बीसीसीआई विंडीज के खिलाफ धोनी की जर्सी के साथ सचिन जैसा ही रवैया अपनाएगा
सूत्र ने कहा, "जैसे धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम सेवकों में से एक हैं, वैसे ही सेना के लिए उनका प्यार भी जगजाहिर है. वह लंबे समय से अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे थे लेकिन क्रिकेट के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे." उन्होंने कहा, "इससे युवाओं में सेना को लेकर जागरुकता फैलेगी और यही धोनी चाहते हैं." 38 वषीय धोनी पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं.
This is awesome
— IndiaGlitz - Tamil (@igtamil) July 24, 2019
MSD in Military attire #Dhoni @ChennaiIPL pic.twitter.com/j4goJe7GHP
यह भी बढ़ें: इन वजहों से खतरनाक होगा कोच का बदलना, बीसीसीआई ने कहा, मतलब...
उन्हें भारतीय सेना ने 2011 में यह सम्मान दिया था. इसके अलावा, अभिनव बिंद्रा और दीपक राव को भी यह सम्मान दिया गया था. धोनी 2015 में एक क्वालीफाइड पैराट्रपर बने. उन्होंने आगरा स्थित ट्रेनिंग कैम्प में ट्रेनिंग के रूप में आर्मी के विमान से पांच बार पैराशूट के साथ कूद लगाई. सूत्र के अनुसार धोनी 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) ज्वाइन करेंगे. और वह बटालियन (पैरा) के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे. यह यूनिट कश्मीर में है और आतंकियों के खिलाफ विक्टर फोर्स का हिस्सा है. धोनी पेट्रोलिंग, पोस्ट ड्यूटी पर अन्य जवान के साथ रहेंगे.
VIDEO: जानिए युवा खिलाड़ियों की क्या राय है धोनी के संन्यास के बारे में.
इससे पहले, धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं