
पंजाब के शेरों ने दिल्ली के गेंदबाजों को दहरा| राहुल और मयंक की शानदार शतकीय साझेदारी की दम पर पंजाब ने दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई राहुल की सेना ने आते ही बड़े-बड़े हिट लगाना शुरू कर दिया| एक और से मयंक तो दूसरी ओर से कप्तान राहुल ने छक्के एयर चौके की झड़ी लगा दिया| हालाँकि इसी बीच मयंक अगरवाल (69) ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद मेरीवाला के शिकार बन गए| जिसके बाद रन गति में थोडा गिरावट देखने को मिला| वहीँ कप्तान लोकेश राहुल (61) ने भी अर्धशतक पूरा किया और एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट रबाडा को दे बैठे| अंत में तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते हुए दीपक हुड्डा (22) ने शाहरुख खान (15) के साथ मिलकर छक्के चौके लगाए और टीम के स्कोर को 195 रनों पर पहुँचाया|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पंजाब की पारी 195 रनों पर समाप्त| दिल्ली के लिए 196 रनों का लक्ष्य| धीमी गति की गेंद, किनारा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर तक गई जहाँ पन्त ने डाईव लगाकर गेंद को रोका| सिंगल ही मिल पाया|
19.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को टैप कर दिया और एक रन के लिए भाग खड़े हुए|
19.4 ओवर (6 रन) सिक्स!! ओहोहो!! इस बार धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया और उसे उठाकर मार दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ गेंद स्टैंड्स में जाकर रुकी|
19.3 ओवर (4 रन) चौका!! इस बार बाहरी किनारा लेकर स्लिप की जगह से थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया था और किनारा लग गया|
19.2 ओवर (0 रन) कवर्स फील्डर की दिशा में गेंद को खेला, कोई रन नहीं बन पाया|
19.1 ओवर (4 रन) चौका!! पहली ही गेंद पर बल्लेबाज़ ने चौके के साथ अपना खाता खोला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर करारा प्रहार करते हुए कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से गैप हासिल होता हुआ चौका बन गया|
18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|
18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक बड़ा विकेट अहम् मौके पर आता हुआ| 9 रन बनाकर आउट हुए पूरन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लो फुल टॉस गेंद को कवर्स के ऊपर से स्लाइस करने गए| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल हुई और सीधा सीमा रेखा पर खड़े फील्डर रबाडा के हाथों में चली गई| एक ग़लत समय पर पंजाब को बड़ा झटका| 179/4 पंजाब|
18.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद स्टम्प्स को मिस करते हुए निकल रही थी| थर्ड अम्पायर ने भी उसे नकार दिया| बल्लेबाज़ सेफ| पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मारने गए थे और बीट हुए थे बल्लेबाज़|
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील थी हूडा के खिलाफ| अम्पायर ने उसे नकार दिया, फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु!!
18.3 ओवर (6 रन) सिक्स!! एक और बार हूडा ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का लगाया| पिछले मुकाबले में भी ऐसा शॉट लगाया था उन्होंने और इस बार भी वैसा कुछ करने में कामयाब हुए| गेंद जाकर रोप्स के बाहर गिरी|
18.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाइड यॉर्कर की कोशिश| फुल टॉस में तब्दील करते हुए कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
18.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
17.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!!! लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए| पूरन के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री|
17.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
17.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को डीप कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ निकोलस पूरन के बल्ले से इस सीज़न में आता हुआ पहला रन| आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! बड़ी विकेट इस ओवर में आई| वोक्स को मिली विकेट| 11 रन बनाकर गेल लौट गए पवेलियन| धीमी गति की गेंद से वापसी करते हुए बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को गेल लेग साइड पर मारने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और शॉर्ट कवर्स फील्डर ने उसे पकड़ लिया| एक अहम् समय पर पंजाब ने गंवाया एक बड़ा विकेट| 158/3 पंजाब|
16.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्री हिट गेंद जिसका पूरा फ़ायदा उठाया गेल ने यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
16.1 ओवर (2 रन) नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| पैड्स लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेकर सिंगल लिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी|
15.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 150/2 पंजाब|
15.5 ओवर (1 रन) बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद जहाँ फील्डर डीप में तैनात| एक ही रन मिल पाया|
15.4 ओवर (2 रन) इस बार रूम बनाकर गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| ओह!! ये क्या, कीपर के पास ओवर थ्रो हुआ, पन्त उसे पकड़ नहीं पाए, एक अतिरिक्त रन मिल गया|
15.3 ओवर (6 रन) छक्का!! क्या बढ़िया शुरुआत यहाँ पर हूडा द्वारा| पटकी हुई गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा डग आउट के पीछे जाकर गिरी| आक्रामक शुरुआत|
अब दीपक हूडा हो सकते हैं अगले बल्लेबाज़!!!
15.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर पंजाब को लगता हुआ| लोकेश राहुल 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कगिसो रबाडा को मिली पहली सफ़लता| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़कर मारा| बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से आई नही गेंद जो स्टैंड में जा कर गिरती| मिड विकेट पर फील्डर मौजूद मार्कस स्टोइनिस जिन्होंने इससे पहले राहुल के कैच टपकाया था इस बार कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| 141/2 पंजाब|
15.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली के दिलेरों ने आज के मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों को कई मौके दिए| काफी राहुल का तो कभी मयंक के कैच को ड्रॉप किया| जिसका खामियाज़ा स्कोर बोर्ड पर दिखाई दे रहा हैं| टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने मैदान पर आई पंत की पलटन| शुरुआत में कसी हुई गेंदबाज़ी करने की ज़रुरत थी लेकिन गेंदबाजों ने पॉवर प्ले में ही 59 रन ललौटा दिए| इन सब के बीच पंत ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए आवेश खान, कगिसो रबाडा, क्रिस वोक्स और लुकमान मेरीवाला के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना होगा कि पंत की पलटन 196 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मुकाबले को जीत लेती है| या फिर राहुल की सेना बाज़ी मार लेते है|