विज्ञापन
This Article is From May 01, 2022

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 10 के बाद 94/1 लखनऊ|

9.5 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: It's a SIX! KL Rahul hits Kuldeep Yadav. LSG 93/1 (9.5 Ov). CRR: 9.46

9.4 ओवर (1 रन) आगे आकर दीपक ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका! शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से मारा गया तेज़ शॉट!! वॉर्नर का छलांग लगाकर एक भरसक प्रयास लेकिन असफल रहे| चार रनों के लिए निकल गई बॉल| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Deepak Hooda hits Kuldeep Yadav for a 4! LSG 86/1 (9.3 Ov). CRR: 9.05

9.2 ओवर (1 रन) एक और स्वीप शॉट देखने को मिला| हालाँकि शॉट खेलते हुए गिर भी गए बल्लेबाज़ लेकिन एक ही रन बन पाया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को राहुल ने बोलर की तरफ खेल दिया| कोई रन नहीं हुआ| 80/1 लखनऊ|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैकफुट पंच ऑफ़ साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.2 ओवर (4 रन) चौका! हूडा स्पिनरों को आड़े हाथ लेते हुए| खड़े-खड़े ड्राइव किया गेंद को गैप में कवर्स की तरफ| बॉल तेज़ी के साथ बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Deepak Hooda hits Axar Patel for a 4! LSG 77/1 (8.2 Ov). CRR: 9.24

8.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर दीपक ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...

7.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 73/1 लखनऊ|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा बस| इस गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| गुगली गेंद को पढ़ लिया| अपने लिए रूम बनाया और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में मार दिया| गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Deepak Hooda hits Kuldeep Yadav for a 4! LSG 70/1 (7.3 Ov). CRR: 9.33

7.2 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ कवर पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

7.1 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग राहुल द्वारा!! सामने की तरफ गेंद को महज़ पंच किया| शार्दूल ने पैरों से गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: KL Rahul hits Kuldeep Yadav for a 4! LSG 65/1 (7.1 Ov). CRR: 9.07

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया ऊपर की गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

6.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को टहलाया और रन हासिल किया|

6.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

6.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 57/1 लखनऊ| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को होगी एक और विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 57/1 लखनऊ|

5.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.4 ओवर (2 रन) चतुराई के साथ हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पॉवेल ने बायें ओर भागते हुए बॉल को फील्ड किया लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|

5.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

5.2 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से बल्ले का मुंह खोलकर खेला गया शॉट!! थर्ड मैन की दिशा में खेला और फील्डर को बीट करते हुए चौका बटोर लिया| दिल्ली vs लखनऊ: Match 45: Deepak Hooda hits Mustafizur Rahman for a 4! LSG 54/1 (5.2 Ov). CRR: 10.13

5.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Joe Root: "16 हजार रन...", एलिस्टेयर कुक ने जो रूट को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, विश्व क्रिकेट हैरत में
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Mohammad Rizwan record Most run as a wicketkeeper Test since 2020 PAK vs ENG 2nd Test
Next Article
PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान का धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, विश्व क्रिकेट चौंका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com