
शुभमन गिल की 43 रनों की पारी के दमपर कोलकाता ने दिल्ली के सामने बोर्ड पर लगाए 154 रन| हालांकि आज आंद्रे रसेल (45) ने काफी देर खेला लेकिन वो भी पूरी तरह से अपनी लय में नहीं दिखे| शुरुआत से ही दिल्ली के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों पर अपनी पकड़ बनाये रखी और एक के बाद एक विकेट हासिल करते चले गए| दिल्ली के गेंदबाजों ने रन गति पर तो रोक लगाये रखी लेकिन साथ ही समय समय पर विकेट हासिल करते हुए कोलकाता को साझेदारी बनाने से रोके रखा| टीम ने महज़ 82 रनों पर ही अपने 5 टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिए जिसके बाद रसेल ने समझदारी के साथ सम्भलकर अंत तक खेला और टीम को एक ऐसे स्कोर तक पहुंचाया जहाँ उनके गेंदबाज़ उसे डिफेंड कर सके|
19.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ कोलकाता की पारी 154 रनों पर हुई समाप्त| रसेल शो आज हमें देखने को मिला| इस ओवर से दूसरी बाउंड्री आती हुई| फुल टॉस डाली गई गेंद जिसको रसेल ने पूरे पॉवर के साथ सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के सर की ऊपर से गई गेंद सीधे लॉन्ग ऑफ की ओर स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
19.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को कमिंस ने मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
19.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद स्मिथ जिन्होंने गेंद को फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|
19.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
19.2 ओवर (4 रन) चौका!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद को इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स बाउंड्री की तरफ खेला| गैप हासिल किया जहाँ से गेंद बड़ी आसानी से बाउंड्री लाइन के पार निकल गई चार रनों के लिए|
19.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से आवेश ने यहाँ पर कमिंस को छका दिया|
18.6 ओवर (6 रन) छक्का!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रसेल के बल्ले से आती हुई| फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल गेंद गई सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
18.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! आंद्रे रसेल शो हुआ शुरू| गुड लेंथ पर पटकी हुई धीमी गति की गेंद को खेलने के लिए तैयार थे रसेल और जैसे ही गेंद को अपने पीला में देखा| उसको सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
18.4 ओवर (0 रन) धीमी गति की डाली हुई गेंद को शॉट लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
18.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल टॉस गेंद को रसेल ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई गेंद, मिला चार रन|
18.2 ओवर (0 रन) धीमी गति की डाली हुई बाउंसर गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे एक टप्पा खाकर कीपर के पास गई|
18.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
18.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.6 ओवर (2 रन) यॉर्कर डाली गई गेंद को डीप थर्ड मैन की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
17.5 ओवर (4 रन) चौका!!! रसेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर होता हुआ|
17.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
17.1 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री| पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़ गति से बीट हुए, पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई, मिला चार रन|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.5 ओवर (2 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को कमिंस ने खेला और दो रन हासिल किया|
16.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
16.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
पैट कमिंस अब अगले बल्लेबाज़...
16.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! दिनेश कार्तिक 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अक्षर पटेल के हाथ लगती हुई दूसरी विकेट| विकेट लाइन की गेंद को रिवर्स स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने आउट दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्ले को मिस करती हुई सीधे पैड्स को जा लगी थी और मिडिल स्टंप्स को भी हिट कर रही थी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| 109/6 कोलकाता|
16.1 ओवर (4 रन) चौका!!! कार्तिक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| डाली गई गेंद को कार्तिक ने मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया | बल्ले पर सही तरह से आई गेंद और गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर के साथ अपने ओवर को समाप्त किया| स्लॉग करने गए गेंद को लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर खा बैठे गेंद| पॉइंट पर गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
15.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से इस गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
15.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
15.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन वापसी इशांत द्वारा| यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
15.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा! 100 रन भी पूरे हुए| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई|
15.1 ओवर (2 रन) लो फुल टॉस!!! मिड विकेट की दिशा में इसे हीव कर दिया जहाँ से दो रन मिल गए| इसी के साथ आंद्रे रसेल के टी20 क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे हो गए| एक शानदार खिलाड़ी| टीम को उनसे आज एक बड़ी पारी की उम्मीद|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एक बार फिर से आंद्रे रसेल नामक तूफ़ान मैदान पर आया और कगिसो रबाडा को अपना शिकार बनाया| 19वें ओवर में 18 रन ठोकते हुए रबाडा पर कड़ा प्रहार किया| इस पारी के दौरान रसेल ने समझदारी के साथ पूरा अंत तक खेला और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए मोमेंटम को अपनी ओर झुकाए साथ को टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए| कप्तान पन्त ने यहाँ पर कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे ललित यादव जिन्होंने अपने 3 ओवर के कोटे में महज़ 13 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किये| उनके अलावा अक्षर को 2 जबकि आवेश और मार्कस को 1-1 विकेट भी हासिल हुई| कोलकाता ने बोर्ड पर तो अब एक फाइटिंग टोटल लगा दिया है, देखना ये है कि दिल्ली इसे कैसे चेज़ करती है|