Delhi Capitals vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वर्तमान संस्करण में एक अलग ही स्तर पर खेल हो रहा है. अभी तो पूरी तरह से टूर्नामेंट का आधा सफर भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कमाल बहुत बड़े-बड़े हो रहे हैं. और एक ऐसा ही कमाल शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) का कर रहा है. निश्चित रूप से यह सबसे बड़ा चैलेंज है और देखने की बात होगी कि श्रेयस अय्यर के शेर मेगा टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक चेज कर पाते हैं या नहीं. इस मामले में पंजाब किंग्स अभी भी बॉस है. अगर पंजाब आज ऐसा कर देता है, तो वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल में रन रन चेजिंग को एक नया मानक प्रदान कर देगा. पंजाब को मैच जीतने के लिए कोटे के 20 ओवरों में 265 रन बनाने होंगे.
इतिहास के सबसे सफल 5 चेज स्कोर

टीम स्कोर चेज प्रतिद्वंद्वी साल
पंजाब 262/2 केकेआर 2024
हैदराबाद 247/2 पंजाब 2025
बेंगलुरु 230/4 लखनऊ 2025
राजस्थान 226/6 पंजाब 2020
राजस्थान 224/8 कोलकाता 2024
पंजाब के लिए बड़ा चैलेंज
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद पथुम निसानका (11) के रूप में पहला विकेट जल्द ही गिर गया था, लेकिन उसके बाद तो कप्तान केएल राहुल (नाबाद 152 रन, 67 गेंद, 16 चौके, 9 छक्के) और लेफ्टी नितीश राणा (91 रन, 44 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के) ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों का पहले से प्रचंड गर्मी में पसीना छुड़ा दिया. इन दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की. ये धुनाई करते रहे और पंजाब के गेंदबाज गर्मी में असाय पड़ गए. खासकर राहुल ने स्टेडियम में जमा हजारों दर्शकों के पैसे वसूल करा दिए. और उनकी इस पारी से दिल्ली ने 2 विकेट पर 264 रन बनाए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं