विज्ञापन

DC vs MI: 'हम खासे पीछे रह गए', सूर्यकुमार ने बताया कहां दिल्ली से मैच हार गए इंडियंस

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली में जमा हजारों फैंस मुंबई इंडियंस से कहीं बेहतर क्रिकेट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन समीर रिजवी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया

DC vs MI: 'हम खासे पीछे रह गए', सूर्यकुमार ने बताया कहां दिल्ली से मैच हार गए इंडियंस
Indian Premier League 2026:
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (DC vs MI) के हाथों  6 विकेट से हार के बाद हार्दिक की जगह कप्तानी करने वाले कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्वीकार किया कि उनकी टीम जरूरी स्कोर से 15-20 रन पीछे रह गई. इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. सूर्यकमार यादव (51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जबाव में समीर रिजवी (Sameer Rizvi) की तूफानी पारी से दिल्ली ने 11 गेंद पहले ही मैच अपने नाम कर लिया. 

मैच के बाद सूर्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक ठीक-ठाक विकेट था. हमें उम्मीद थी कि यह थोड़ा धीमा होगा, लेकिन फिर भी बल्लेबाजी के लिहाज से हम 15 से 20 रन पीछे रह गए. हालांकि, मैं उनके गेंदबाजों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा. इसके साथ ही डीसी के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी भी की.' समीर रिजवी के दमदार प्रदर्शन पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, 'बिल्कुल, 7 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद कोई क्रीज पर आकर इस तरह की बल्लेबाजी करता है, तो मुझे लगता है कि उसे इसका श्रेय मिलना चाहिए. समीर ने हमें मुकाबले में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.' सूर्यकुमार को लगा कि पिच दोनों पारियों में काफी हद तक एक जैसी ही रही, लेकिन उन्होंने विरोधी टीम को हालात को बेहतर ढंग से समझने का श्रेय दिया. 

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिच दोनों ही पारियों में काफी हद तक एक जैसी ही थी. इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया.उन्होंने दूसरी पारी में हालात को बहुत अच्छी तरह से समझा और शानदार बल्लेबाजी की.' सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि एमआई ने 180-185 रन को एक अच्छा स्कोर माना था, लेकिन वे इसे हासिल करने से नाकाम रहे.  यादव ने कहा, 'हमें लगा कि 180 से 185 रन एक अच्छा स्कोर होगा, लेकिन हम 15-20 रन पीछे रह गए. मुझे लगता है कि नमन और मैं 16वें और 18वें ओवर के दौरान गलत समय पर आउट हो गए, वरना हम कम से कम अच्छे स्कोर से ऊपर तो पहुंच ही जाते.'

DC vs MI: टीम इंडिया से बाहर, पर कमाल कर दिया दीपक चाहर, स्पेशल क्लब में बने नंबर-3, जहीर भी नहीं कर सके ऐसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com