विज्ञापन
3 minutes ago

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Highlights, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते थे. डीसी फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. दूसरी ओर, जीटी की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार जीटी ने जीत का खाता खोला है. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की.

बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली. गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 55 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए. लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 सफलता हासिल की.

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. इस टीम को पाथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. निसांका 24 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए. 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नितीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए डीसी को परेशानी में डाल दिया. यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए.

मिलर ने डीसी के खाते में 25 रन का योगदान दिया, जिसके बाद राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े. राहुल 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टब्स ने 7 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. डीसी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी. विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद को चौके के लिए भेजा, लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट दे बैठे. इसके बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए आए और ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला.

ओवर की चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया. टीम को अंतिम दो गेंदों में 2 रन की दरकार थी, लेकिन मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया. ऐसे में अंतिम गेंद पर टीम को 2 रन की जरूरत थी, लेकिन इस पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए. इसी के साथ जीटी ने मैच 1 रन से अपने नाम किया. मेजबान टीम की तरफ से राशिद खान ने 17 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए. 1 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किया.

(SCORECARD)

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: गुजरात ने दिल्ली को हराया

राहुल-मिलर की पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

दिल्ली को लगा सातवां झटका, जीत के लिए 3 गेंद में 8 रन की जरूरत

मिलर और विपराज की तूफानी बल्लेबाजी, जीत के लिए 5 गेंद में 9 रन की जरूरत

डेविड मिलर की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंद में 13 रन की जरूरत

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: डेविड मिलर की तूफानी बल्लेबाजी

डेविड मिलर की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली की उम्मीदों को किया जिंदा, अब जीत के लिए चाहिए 9 गेंद में 19 रन

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्टब्बस पवेलियन लौट चुके हैं, केएल राहुल एक छोड़ से लगातार कोशिश करते नजर आये लेकिन अब तक कोई खास साथ उन्हें मिल नहीं सका है.

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल बरपा रहे कहर, गुजरात के गेंदबाजों की कुटाई जारी

केएल राहुल 43 गेंद में 77 रन बना चुके हैं, अब यहां से दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंद में 69 जव चाहिए जीत के लिए. 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

दिल्ली को लगा बड़ा झटका, कप्तान अक्षर पटेल 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: राशिद खान की 'गुगली' का शिकार हुए समीर रिज़वी

दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिज़वी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतारा था, लेकिन राशिद खान की फिरकी के सामने उनकी एक न चली. पिछले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक जड़ने वाले रिज़वी आज अपनी पहली ही गेंद पर पूरी तरह गच्चा खा गए.

दिल्ली - 101/3 (10 ओवर) 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल की तूफानी बल्लेबाजी, 29 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

केएल राहुल इस समय बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा की एक शॉर्ट और वाइड गेंद पर राहुल ने अपनी ताकत और नजाकत का शानदार नमूना पेश किया. राहुल ने जोरदार कट शॉट जड़ा और गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में बाउंड्री के बाहर भेज दिया और इसके साथ ही 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका

गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा एक बार फिर 'ब्रेकथ्रू स्पेशलिस्ट' बनकर उभरे हैं. उन्होंने शानदार लय में दिख रहे पथुम निसांका को पवेलियन भेजकर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया है. प्रसिद्ध ने ऑफ-स्टंप के बाहर 'बैक ऑफ लेंथ' गेंद डाली. निसांका इसे उछाल के साथ पंच करना चाहते थे, लेकिन गेंद प्रसिद्ध की उम्मीद से ज्यादा अतिरिक्त उछाल लेकर बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी. गेंद हवा में तैरती हुई सीधे मिड-ऑफ पर खड़े राहुल तेवतिया के हाथों में चली गई, जिन्होंने कोई गलती नहीं की.

दिल्ली - 87/1 (8.4 ओवर) 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल और निसंका ने दिल्ली को पटरी पर लाया

पॉवरप्ले में धीमी पड़ रही दिल्ली की बल्लेबाजी रफ्तार को केएल राहुल और निसंका ने पटरी पर ला दिया है, आखिरी ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने गियर बदलते हुए कुल 23 रन ठोक डाले और पॉवरप्ले में दिल्ली ने कुल 63 रन बनाए.

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: गुजरात ने कसा शिकंजा, पॉवरप्ले में धीमी पड़ी दिल्ली

रशीद खान की शानदार गेंदबाजी, गुजरात ने कसा शिकंजा, पॉवरप्ले में दिल्ली की रफ्तार धीमी पड़ती हुई दिख रही है.

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: पॉवरप्ले में दिल्ली की धीमी बल्लेबाजी

मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर से सिर्फ 7 रन आये और पॉवरप्ले के शुरुआत के 3 ओवर में दिल्ली ने मात्र 27 रन बनाये हैं.

दिल्ली - 27/0 (3 ओवर) 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: बढ़िया ओवर

1.6:  लुंगी एंगिडी ने ज्यादा आजादी नहीं लेने दी निसानका को..और न ही केएल को...सिर्फ 6 ही रन बनाए ओवर में


दिल्ली - 20/0 (1.6 ओवर) 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली की पारी शुरू

 दिल्ली ने शुरू किया 211 रनों का पीछा, निसानका और केएल राहुल क्रीज पर. मोहम्मद सिराज के फेंके पहले ओवर में पथुम निसानका ने तीन चौके जड़े..और इससे दिल्ली ओवर में 14 रन ले उड़ा

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली को मिला 211 रनों का लक्ष्य

गिल-बटलर और सुंदर के अर्धशतक की बदौलत गुजरात ने दिल्ली को 211 रनों का लक्ष्य दिया है.

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: शुभमन गिल लौटे पवेलियन

कप्तान शुभमन गिल लौटे पवेलियन, गुजरात को तीसरा झटका लग चुका है. शानदार लय में दिख रहे कप्तान शुभमन गिल को लुंगी एनगिडी ने अपनी चतुराई भरी 'स्लोअर बॉल' के जाल में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. एनगिडी ने एक बार फिर साबित किया कि वे साझेदारी तोड़ने में क्यों माहिर हैं

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: कप्तान शुभमन गिल बल्ले से जीत रहे दिल

कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ आज अपने बाजुओं को खोल दिया हैं एक समय में गिल 16 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे और उसके बाद जब अपने बल्लेबजी का गियर बदला है तब से रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, अब तक उनके बल्ले से 41 गेंदों में 70 रन आ गए हैं जिसमे 5 छक्के और 4 चौके शामिल हैं. 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जमाया है, गिल को अपना फॉर्म यहां से वापस मिल गया है, गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए हैं.

गुजरात - 162/2 (15 ओवर) 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: कप्तान गिल और वाशिंगटन सुंदर की आक्रामक बल्लेबाजी

कप्तान गिल और वाशिंगटन सुंदर की आक्रामक बल्लेबाजी जारी है, कुलदीप यादव लगातार शुभमन गिल की रडार पर हैं, उन्होंने अपने बल्लेबाजी का अंदाज बदला है और उनका साथ वाशिंगटन सुंदर भी दे रहे हैं.

गुजरात - 142/2 (13 ओवर) 

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: कप्तान शुभमन गिल की धीमी बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने लय में नजर नहीं आ रहे हैं। अब तक गिल ने 16 गेंद खेलकर मात्र 17 रन बनाये हैं, जिसमे उनके बल्ले से 2 चौके आये हैं,  हालांकि कुलदीप यादव के स्पेल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गिल ने शानदार छक्का जड़ा और उनका स्कोर अब 18 गेंद में 24 रन हुए हैं 

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, जोस बटलर लौटे पवेलियन

कुलदीप यादव ने गुजरात के खिलाफ अपने पहली ही ओवर में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर को पवेलियन भेजकर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: जोस बटलर का तूफानी अंदाज

जोस बटलर आज दिल्ली के खिलफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, अब तक 13 गेंद के खेल में बटलर ने 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन बना लिए हैं, इस सीजन में पहली बार बटलर का ये अंदाज़ देखने को मिल रहा है.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: पॉवरप्ले में 4 ओवर का खेल

पॉवरप्ले में 4 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, गुजरात की टीम ने 40 रन बना लिए हैं और मुकेश कुमार के ओवर में गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा है.

गुजरात टाइटंस के लिए पॉवरप्ले में कुछ खास होता हुआ अभी तक नहीं दिख रहा है, 3 ओवर के खेल में गुजरात ने 30 रन बनाये हैं और एक विकेट खो दिया है.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन

मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती सफलता दिलाई. सुदर्शन ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर बैकफुट से कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से टकराकर सीधे स्टंप्स पर लगी.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर

साई सुदर्शन ने मुकेश कुमार के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर पारी की शुरुआत की, उसके बाद शुभमन गिल ने भी चौके के साथ पारी का आगाज किया, इसके साथ ही पहले ओवर में गुजरात के खाते में कुल 11 रन आये. 

गुजरात - 11/0 (1 ओवर) 

DC vs GT LIVE Score: आज KL Rahul पर सबकी नजर

KL Rahul पर सबकी नज़र टिकी हुई है, जिन्होंने अब तक 2 मैचों में सिर्फ 1 रन बनाया है. DC के खिलाफ LSG के पहले मैच में राहुल बिना कोई रन बनाए (गोल्डन डक पर) आउट हो गए थे, और फिर MI के खिलाफ दूसरे मैच में भी वे सिर्फ 1 रन ही बना पाए. 

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: अक्षर पटेल बोले 'नमी का उठाएंगे फायदा'

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के दौरान अक्षर ने अपनी रणनीति साझा करते हुए कहा कि टीम पिछले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत से काफी आत्मविश्वास में है.

DC vs GT LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

DC vs GT LIVE Score: हेड-टू-हेड गुजरात बनाम दिल्ली

साल 2022 में लीग का हिस्सा बनने के बाद से गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले हुए हैं. इतिहास के पन्नों को पलटें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. साल 2022 में एकमात्र मैच में गुजरात ने 14 रन से जीता. वहीं साल 2023 में दोनों ने 1-1 मैच जीतकर बराबरी की. 2024 में दिल्ली ने दोनों मैचों में बाजी मारी (6 विकेट और 4 विकेट से जीत). फिर उसके अगले साल 2025 में गुजरात ने अपना दबदबा दिखाया और दोनों मैच जीते (7 विकेट और 10 विकेट से जीत).

Delhi Capitals vs Gujarat Titans LIVE Score: हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां आमने-सामने होंगी दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT). दिल्ली के लिए यह मैच न केवल अपनी जीत की लय बरकरार रखने का है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com