- देखा है कभी ऐसा कैच !
- छक्के पे छक्का..छक्के पे छक्का ..!
- छह विकेट से जीता इंग्लैंड ने मुकाबला
वर्ल्ड कप अभी दूर है, पर मेजबान इंग्लैंड ने तो दुनिया भर की टीमों को ट्रेलर दिखा दिया है. इंग्लैंड ने साफ बता दिया है कि गेंदबाजों संभल जाओ, उसके बल्लेबाज उन्हें रौंदने के लिए तैयार हैं. अब आप पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को ही ले लें. जॉनी बैर्यस्टो (128) की आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 358 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा कर कर लिया.
यह भी पढ़ें: इसलिए केदार जाधव की चोट ने बढ़ाया बीसीसीआई का सिर दर्द
All 16 sixes from a sensational display of big hitting! pic.twitter.com/QnqnxbsMDR
— England Cricket (@englandcricket) May 15, 2019
मैच खत्म हुए करीब दो दिन हो गए हैं, लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के लेफ्टी सीमर डेविड विले का कैच अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है. नंबर आठ बल्लेबाज शाहीन शाह आफरीदी ने शॉट खेलने की कोशिश की, तो विले ने अपनी बायीं ओर दौड़ लगाते हुए एक अविश्वसनीय कैच लपका.
यह भी पढ़ें: World Cup 2019: विराट कोहली ने किया खुलासा, इसलिए ऋषभ पंत की जगह टीम में चुने गए दिनेश कार्तिक
What a catch @david_willey!
— England Cricket (@englandcricket) May 14, 2019
Scorecard/Videos: https://t.co/3SyUtu2DWQ#EngvPak pic.twitter.com/LYQjcRokqS
वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में मानों छक्कों की प्रदर्शनी लगा दी. मैच में एक दो नहीं, उसके बल्लेबाजों ने पूरे 16 छक्के जड़े. बैर्यस्टो ने पांच छक्के लगाए, तो जैसन रॉय ने 4 और मोईन अली ने तीन छक्के लगाए.
VIDEO: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पर रविशंकर प्रसाद के विचार सुन लीजिए.
पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों ने एक बात तो साफ कर दी है कि अगर वर्ल्ड कप जीतने की कोई टीम सबसे प्बल दावेदार है, तो वह इंग्लैंड ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं