वॉर्नर चाहते हैं कि इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम की जाए (फाइल फोटो)
- खिलाड़ी मानसिक-शारीरिक रूप से बेहद थक रहे हैं
- इंटरनेशनल मैचों की संख्या को सीमित किया जाए
- अच्छा प्रदर्शन करते हुए भी आपको ब्रेक जरूरी होता है
मेलबर्न:
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अत्यधिक क्रिकेट मैचों के कारण खिलाड़ियों पर पड़े रहे मानसिक असर को लेकर चिंता जताई है. ओपनर वॉर्नर ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहे हैं, इस कारण खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद थक जाते हैं. यही नहीं, उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से खिलाड़ियों पर पड़ रहे काम के भार और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की संख्या प्रबंधित करने का आग्रह किया. 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने वॉर्नर के हवाले से बताया, "पहली नजर में आप यह कह सकते हैं कि हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अच्छा प्रदर्शन करते समय भी आपको ब्रेक की जरूरत होती है." वॉर्नर ने कहा, "अगर आप इंग्लैंड की टीम को देखें तो शायद केवल चार खिलाड़ी टेस्ट एवं वनडे दोनों सीरीज में खेले और क्रिस वोक्स के अलावा कोई अन्य गेदबाज नहीं था. ऐसी छोटी चीजें हमें लाभ पहुंचा सकती हैं. हम में से कुछ खिलाड़ी मानसिक तौर पर थक गए थे." वॉर्नर ने टी-20 टीम का उदाहरण देते हुए कहा, 'आप टी-20 टीम को देखें. वह खिलाड़ी तरोताजा हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं." उन्होंने कहा, ''यह हर खिलाड़ी का व्यक्तिगत निर्णय है कि वह खेलने से मना कर दे. आपको इसके लिए मारा नहीं जाएगा, आप एक वयस्क व्यक्ति हैं और यह निर्णय पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है लेकिन हम आराम की मांग नहीं कर सकते क्योंकि हम हर दिन अपने सपने को जी रहे हैं."
वीडियो: गावस्कर ने चहल-कुलदीप को बताया निडर गेंदबाज
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया 21 मार्च को टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी और एक मार्च से टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे का पहला टेस्ट मैच खेलेगी. (इनपुट: एजेंसी)
वीडियो: गावस्कर ने चहल-कुलदीप को बताया निडर गेंदबाज
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया 21 मार्च को टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी और एक मार्च से टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे का पहला टेस्ट मैच खेलेगी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
David Warner, Mental Breakdown, Gruelling Schedule