विज्ञापन

IND vs SA: डेविड मिलर ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बनाया गजब का रिकॉर्ड

David Miller Created History: डेविड मिलर भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

IND vs SA: डेविड मिलर ने रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बनाया गजब का रिकॉर्ड
David Miller
  • मिलर भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्शधतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया
  • बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 21 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाया है
  • हेनरिक क्लासेन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी

David Miller Created History: डेविड मिलर (David Miller) ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास का नाम आता है. जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. उनके बाद दूसरे स्थान पर हेनरिक क्लासेन का नाम आता है. क्लासेन ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 23 गेंदों में फिफ्टी जमाया था. तीसरे स्थान पर ट्रेविस हेड हैं. जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. इन दिग्गजों के बाद चौथे स्थान पर अब डेविड मिलर आ गए हैं. मिलर ने आज (22 फरवरी 2026) अहमदाबाद में भारत के खिलाफ तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अर्धशतक जमाया है. 

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

21 गेंद - लिटन दास (बांग्लादेश) - एडिलेड - 2022
23 गेंद - हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) - ब्रिजटाउन - 2024
24 गेंद - ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) - ग्रॉस आइलेट - 2024
26 गेंद - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) - अहमदाबाद - 2026 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शानदार रहा है मिलर का प्रदर्शन 

डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खबर लिखे जाने तक कुल चार मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनका शानदार प्रदर्शन रहा है. पहली बार वह टी20 वर्ल्ड कप 2014 के तहत भारत के खिलाफ आमने सामने हुए थे. उस दौरान उनके बल्ले से 12 गेंदों में नाबाद 23 रन निकले थे. उसके बाद वह 2022 टी20 वर्ल्ड कप में नाबाद 59, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 21 और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 63 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. 

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मिलर का प्रदर्शन 

12 गेंद में नाबाद 23 रन - मीरपुर - 2014

46 गेंद में नाबाद 59 रन - पर्थ - 2022

17 गेंद में 21 रन - ब्रिजटाउन - 2024

35 गेंद में 63 रन - अहमदाबाद - 2026

डेविड मिलर ने 35 गेंद में बनाए 63 रन 

बात करें आज के मुकाबले में डेविड मिलर के प्रदर्शन के बारे में तो वह अफ्रीकी टीम की तरफ से पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में 180.00 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने में कामयाब रहे. इस  दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें तिलक के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- ENG vs SL: श्रीलंका को रौंदकर इंग्लैंड ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, David Andrew Miller, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com