विज्ञापन

Dasun Shanaka ने बदल दिया श्रीलंका क्रिकेट का इतिहास, T20I में यह कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Dasun Shanaka Created History: दासुन शनाका ने इतिहास रच दिया है. वह श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

Dasun Shanaka ने बदल दिया श्रीलंका क्रिकेट का इतिहास, T20I में यह कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
दासुन शनाका ने रचा इतिहास
  • श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है
  • उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 98 छक्के लगाकर कुसल मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा है
  • कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए टी20 क्रिकेट में कुल 97 छक्के लगाए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Dasun Shanaka Created History: श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने इतिहास रच दिया है. वह श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि मौजूदा स्टार क्रिकेटर कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा है. मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 97 छक्के लगाए हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ आज (22 फरवरी 2026) दो छक्के उड़ाते हुए शनाका ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक शनाका ने श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 98 छक्के लगाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे शनाका

इंग्लैंड के खिलाफ शिरकत करते हुए आज के मुकाबले में दासुन शनाका श्रीलंका की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. मगर वह टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शनाका ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 125.00 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के देखने को मिले. 

श्रीलंका को मिली हार

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 146/9 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए फिल साल्ट ने 42 गेंद में 62 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकन टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. नतीजन पूरी टीम 16.4 ओवरों में 95 रनों पर ही ढेर हो गई. दासुन शनाका सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 24 गेंद में 30 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें- IND vs SA: अक्षर पटेल को क्यों नहीं मिला प्लेइंग XI में मौका? टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद बताया


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com