Dale Steyn on Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में मुंबई के ख़िलाफ़ मैच में जीनियस जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी की हिम्मत, आत्मविश्वास, स्किल और टैलेंट की तारीफ़ तो हो ही रही है. दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन की मानें तो उनके मुताबिक वैभव सूर्यवंशी के इरादे के अलावा एक और ख़ास बात ये थी जिसकी वजह से बुमराह एक तरह से वैभव के जाल में फंस गए. बिहार के धुरंधर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ़ 15 साल के हैं और 32 साल के जसप्रीत बुमराह इस वक्त दुनिया के सबसे ख़तरनाक गेंदबाज़ माने जाते हैं. दुनिया का कोई भी बल्लेबाज़ बुमराह के ख़िलाफ़ ये दुस्साहस नहीं कर सकता. फिर वैभव सूर्यवंशी ने बोलकर ये कैसे कर दिखाया इसे कई दिग्गज डिकोड करने की कोशिश की है.
🚨🚨Big statement from Dale Steyn for Vaibhav Suryavanshi
— Rajiv (@Rajiv1841) April 8, 2026
"This kid is not scared, man. If you miss a half volley, he is going to hit you out of the ground. It doesn't matter, who you are, Bumrah or your joe avg every dayer, so that's fantastic batting." pic.twitter.com/Lw1xwM8SXl
‘वैभव ने डराया और अपने ही जाल में फंस गए बुमराह'
वैभव के छक्के लगाते ही हरभजन सिंह ने STAR SPORTS में कॉमेन्ट्री के दौरान खड़े होकर उन्हें सैल्युट किया. पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी पेसर डेल स्टेन ने STAR SPORTS पर क़मेन्ट्री के दौरान कहा, “वैभव ने गेंदबाज़ों में एक डर पैदा कर दिया है कि वो उन्हें बाउंड्री मार सकते हैं. आप बुमराह की उस गेंद को देखें जो बल्लेबाज़ के स्लॉट में आ गई. बुमराह के लिहाज़ से देखें तो ये बहुत ही rare यानी दुर्लभ बात है. बुमराह सोच रहे हैं कि कहीं ग़लत ना कर दूं नहीं तो ये बंदा मुझे छक्का जड़ देगा. और मुझे लगता है कि आप इस तरह सोचते हैं तो आपमें ग़लती करने की संभावना बढ़ जाती है. और इसलिए उनके छक्का मारने के बाद आप देखेंगे कि बुमराह हंसते हैं कि वो जानते थे कि ग़लती हो सकती है.”
गलती की तो छोड़ेगा नहीं ये लड़का'
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तकरीबन 700 विकेट (93 टेस्ट-439 विकेट, 125 वनडे- 196 विकेट और 47 टी-20-I: 64 विकेट) ले चुके डेल स्टेन बुमराह की ग़लती के साथ वैभव के अंदाज़, हुनर और तेवर की तारीफ़ भी करते हैं. डेल स्टेन कहते हैं, “ये लड़का (वैभव) बेख़ौफ़ है. आप अगर हाफ़-वॉली मिस करते हैं तो ये आपको मैदान के बाहर पहुंचा देगा. अगर आप सही लेंथ पर गेंद डालते हैं तो ठीक है. लेकिन ग़लती हुई तो आप कोई भी हों ये आपको बाउंड्री का रास्ता दिखा देगा- आप बुमराह हों या कोई और (फ़र्क नहीं पड़ता). ये कमाल की बल्लेबाज़ी है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं