विज्ञापन

CSK vs LSG: 'हमें यहां बेहतर करना था', पंत ने बताया किन बातों ने मैच हारा लखनऊ, 'उर्विल की पारी अविश्वसनीय'

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 5 विकेट से हारकर लखनऊ अब प्ले-ऑफ राउंड से बाहर के समीकरण से बाहर हो गई है. और मैच के बाद पंत ने कई पहलुओं पर रोशनी डाली

CSK vs LSG: 'हमें यहां बेहतर करना था', पंत ने बताया किन बातों ने मैच हारा लखनऊ, 'उर्विल की पारी अविश्वसनीय'
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants:
Source: Social media

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants:  रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के घर में मेजबान टीम के हाथों 5 विकेट से हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टीम के पास पर्याप्त रन थे, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. जोश इंग्लिस की 85 रनों की शानदार पारी की बदौलत सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 203 रन बनाए.  सुपरकिंग्स ने उर्विल पटेल की तूफानी पारी (23 गेंद में 65 रन) की मदद से 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस हार के साथ सुपरजायंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं. टीम की 11 मैचों में यह आठवीं हार है.

'उर्विल की पारी अविश्वनसीय थी'

पंत ने मैच के बाद स्टार-स्पोर्ट्स से बातचीत में पंत ने कहा, 'यह एक बेहतरीन मैच था. सब कुछ अच्छे से चल रहा था. हमें पता था कि पावरप्ले में दबाव झेलना पड़ेगा. चेन्नई में आकर आप इसी तरह का क्रिकेट उम्मीद करते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'हमें लगा था कि स्कोर पर्याप्त था, लेकिन क्षेत्ररक्षण का स्तर बेहतर होना चाहिए था. हमने बहुत सारे कैच छोड़े. उर्विल ने अविश्वसनीय पारी खेली. ठीक ऐसी ही हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली. टीम ने उर्विल के आउट होने के बाद शानदार जज्बा दिखाते हुए मजबूत वापसी की.' पंत ने स्वीकार किया कि टीम अपने लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गई.

'यह बहुत ही मुश्किल फैसला था'

उन्होंने कहा, 'जिस तरह हमने शुरुआत की, हम और रन बनाना चाहते थे. हमें लगा था कि 200–210 एक अच्छा स्कोर होगा. उन्होंने तेज शुरुआत की, लेकिन हमें पता था कि पावरप्ले के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा.' अंतिम ओवर में गेंदबाजी विकल्प को लेकर पूछे जाने पर पंत ने कहा कि यह एक कठिन निर्णय था और टीम ने अनुभव पर भरोसा किया. मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले शाहबाज अहमद का एक ओवर बाकी था, लेकिन पंत ने गेंद एडेन मारक्रम को थमा दी. शिवम दुबे ने शुरुआती दो गेंदों पर छक्का जड़कर सुपरकिंग्स की जीत पक्की कर दी. उन्होंने कहा, 'यह कठिन फैसला था। हमें किसी पर भरोसा करना था. एडेन मारक्रम ने पहले भी कई बार ऐसा किया है, इसलिए हम हर खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com