इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मैच हर मैच 'धोनी की टीम' चेन्नई सुपर किंग्स के किसी न किसी पहलू के पतन की कहानी बयां कर रहा है. पांच बार की टीम की हालत आज एकदम दयनीय बन कर रह गई है. और इसका एक बड़ा सबूत रविवार को उसके घरेलू चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के खिलाफ देखने को मिला. सैमसन (Sanju Samson), गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) जैसे सितारों के साथ खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बड़ा कलंक लगने से बहुत ही बाल-बाल या कहें सिर्फ दो ही गेंद से बच गई. और कुछ ऐसा ही गुजरात के खिलाफ पावर-प्ले में हुए हाल ने भी साबित किया. उसकी टीम में टॉप ऑर्डर में एक से एक धुरंधर बल्लेबाज हैं, लेकिन चेन्नई ने सीजन का दूसरा सबसे धीमा 'पावर-प्ले' निकाला.
धोनी भी धब्बा देख दुखी होंगे!
निश्चित तौर पर घरेलू मैदान पर CSK के माथे पर जो धब्बा लगा है, उसे देखकर बाहर से एमएस धोनी का मन भी रो रहा होगा. एक बार को ऐसा लगा कि चेन्नई के बल्लेबाज टी20 नहीं, बल्कि कुछ और ही मैच खेलने उतरे हैं. जहां बाकी टीमें बल्ले से आग उगल रही हैं, वहीं चेन्नई को सिर्फ 50 का आंकड़ा छूने के लिए 12 ओवर लगे. करीब 4 रन प्रति ओवर की दर. इस आईपीएल में 50 रन बनाने के लिए किसी भी टीम द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा ओवर हैं. वैसे शुक्र यह है कि चेन्नई इससे पहले अपने सबसे धीमे 50 रन का रिकॉर्ड तोड़ने से 2 गेंद पीछे रह गए. सुपर किंग्स ने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ 50 रन बनाने के लिए 12.1 ओवर लिया था. अगर चेन्नई दो गेंद और खेल लेती, तो यह उसका 19 साल में सबसे धीमा पचासा होता.
वर्तमान सीजन का दूसरा सबसे धीमा पावर-प्ले
चेन्नई के टॉप ऑर्डर में सैमसन जैसा धुरंधर बल्लेबाज है लेकिन आप सोचिए कि इसके बावजूद चेन्नई ने अभी तक दूसरा सबसे धीमा पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवर) बनाया. यह भी चेन्नई के पावर-प्ले और उसकी संपूर्ण बैटिंग का हाल बयां करने के लिए काफी है
पावर-प्ले स्कोर टीम बनाम
22/3 हैदराबाद लखनऊ
28/3 चेन्नई गुजरात
29/3 मुंबई चेन्नई
31/3 लखनऊ राजस्थान
(खबर जारी है..)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं