Chennai Super Kings vs Gujarat Titans LIVE Score, IPL 2026: चेपॉक में हो रहे आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 159 के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है. (Live Cricket Score)
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. संजू सैमसन ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ संभली हुई शुरुआत की. दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद टीम बिखरती नजर आई. संजू 15 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद, इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे उर्विल 3 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 4 ही रन बनाकर आउट हुए. चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.4 ओवर में सरफराज खान के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, जो अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर देवाल्ड ब्रेविस (2) भी चलते बने.
चेन्नई सुपर किंग्स ने 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. यहां से शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. दुबे 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
कार्तिक ने 9 गेंदों में 15 रन की पारी खेली. इसके बाद गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को 158/7 के स्कोर तक पहुंचाया. गायकवाड़ 60 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहे. गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अरशद खान को 2 विकेट हाथ लगे. मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. उसने 37 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. संजू 11, उर्विल 4, सरफराज 0 और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं