विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

विराट कोहली की 90 रनों की बेहतरीन पारी के दमपर बैंगलोर ने चेन्नई के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है| हालाँकि फिंच इस बार जल्दी लौट गए थे जिसके बाद कोहली और देवदत्त ने मिलकर 53 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को एक अच्छी स्थिति में लाया| इसके बाद देवदत्त और एबी सस्ते में आगे पीछे पवेलियन लौट गए और फिर सारा दबाव कोहली पर आ गया| लेकिन इस बीच उन्होंने अपना सययम नहीं खोया और एक छोर से टिककर चतुराई के साथ बड़े शॉट्स लगते चले गए| अंत में शिवम दूबे ने भी 22 रनों का योगदान दिया और कोहली के साथ मिलकर टीम को 169 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक ले गए| इस बीच कप्तान धोनी ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए सबसे किफायती गेंदबाज़ रहे दीपक चहर जिन्होंने अपने 3 ओवर में महज़ 10 रन देकर 1 विकेट हासिल की| उनके अलावा शार्दुल को 2 जबकि करन को 1 विकेट हासिल हुई| पिच को देखते हुए बोर्ड पर जो टोटल लगा है वो रन चेज़ को काफी रोमांचक बनाएगा| सबकुछ चेन्नई की सलामी जोड़ी वॉटसन और फाफ पर निर्भर करेगी|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई बैंगलोर की पारी की समाप्ति| 169 रन बोर्ड पर लगा दिए| जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में मारा और फील्डर मौजूद| एक ही रन मिला|

19.6 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा

19.5 ओवर (2 रन) समझदारी के साथ मिड विकेट की दिशा में गेंद को मारा| एक बार फिर से दो रन बटोर लिए|

19.4 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और गैप से एक बार फिर से दो रन हासिल किया|

19.3 ओवर (2 रन) बेहतरीन डाईव कोहली द्वारा क्रीज़ में पहुँचने के लिए| थर्ड मैन की तरफ गेंद को गाइड किया था और दुसरे रन के लिए भाग खड़े हुए थे|

19.2 ओवर (2 रन) सामने की तरफ किया प्रहार लेकिन दो ही रन मिल पायेगा| काफी कड़ा शॉट था जिसे ब्रावो भी पकड़ नहीं पाए|

19.1 ओवर (4 रन) चौका!! रैम शॉट कोहली द्वारा| ऐसा काफी कम देखने को मिलता है उनके द्वारा| एबी की झलकी कोहली में दिखाई देती हुई| CSK vs RCB: Match 25: Virat Kohli hits Dwayne Bravo for a 4! Royal Challengers Bangalore 159/4 (19.1 Ov). CRR: 8.29

18.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ड्राइव किया लेकिन चूक गए| 155/4 बैंगलोर|

18.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

18.4 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड मेंस लैंड में गिरी| दो रन वहां से मिल जाएगा|

18.3 ओवर (2 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए दो रन की मांग की और हासिल कर लिया|

18.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा फ्री हिट पर हमें| पॉइंट पर फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| एक ही रन मिले|

18.2 ओवर (2 रन) नो बॉल!!! बीमर!!! अगली गेंद फ्री हिट!! और स्ट्राइक पर कोहली क्योंकि जडेजा ने इसपर कैच टपका दिया था| हाई फुल टॉस को पुल किया था लेकिन डीप में जडेजा से हुई चूक और कैच टपका दिया| पकड़ भी लेते तो कोई फायदा नहीं होता|

18.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और वो भी कप्तान कोहली के बल्ले से आता हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ मारा और छह रन हासिल किया| CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Virat Kohli hits Shardul Thakur. Royal Challengers Bangalore 147/4 (18.1 Ov). CRR: 8.09

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 24 रन इस ओवर से आये|

17.5 ओवर (6 रन) शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! तीसरा चक्का इस ओवर का!!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Virat Kohli hits Sam Curran. Royal Challengers Bangalore 140/4 (17.5 Ov). CRR: 7.85

17.5 ओवर (0 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Virat Kohli hits Sam Curran. Royal Challengers Bangalore 140/4 (17.5 Ov). CRR: 7.85

17.4 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को और गैप से दो रन हासिल किया|

17.3 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| फ्लैट शॉट कप्तान कोहली द्वारा| CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Virat Kohli hits Sam Curran. Royal Challengers Bangalore 131/4 (17.3 Ov). CRR: 7.48

17.3 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Virat Kohli hits Sam Curran. Royal Challengers Bangalore 131/4 (17.3 Ov). CRR: 7.48

17.2 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|

17.1 ओवर (6 रन) कैच ड्रॉप!!! साथ में छक्का भी दे दिया| 11 रन पर दूबे को मिला जीवनदान| जग्दीसन से लॉन्ग ऑफ़ पर हुई एक बड़ी चूक और कैच तो छोड़ा साथ में छह रन भी दे बैठे| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मर दिया था| CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Shivam Dube hits Sam Curran. Royal Challengers Bangalore 123/4 (17.1 Ov). CRR: 7.16

16.6 ओवर (4 रन) चौका!! 38वां अर्धशतक भी कोहली का हुआ पूरा| इस साल का दूसरा| वो भी एक महत्वपूर्ण समय पर आता हुआ| छोटी लेंथ की गेंद को शानदार तरीके से पुल करते हुए गैप हासिल किया और चार रन भी मिले| 17 के बाद 117/4 बैंगलोर|

16.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा| एक ही रन मिला|

16.4 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| CSK vs RCB: Match 25: Shivam Dube hits Shardul Thakur for a 4! Royal Challengers Bangalore 112/4 (16.4 Ov). CRR: 6.72

16.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|

16.2 ओवर (2 रन) एक बार फिर से दो रन मिल जाएगा| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और दो रन हासिल कर लिया|

16.1 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड!!! एक की जगह दो रन मिल गए| ऐसा काफी कम द्केहने को मिलता है कि फाफ से चूक हो लेकिन इस बार हुई लॉन्ग ऑन पर जहाँ से दो रन मिल गया|

15.6 ओवर (4 रन) चौका!!! करार शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 16 के बाद 103/4 बैंगलोर| CSK vs RCB: Match 25: Shivam Dube hits Karn Sharma for a 4! Royal Challengers Bangalore 103/4 (16.0 Ov). CRR: 6.43

15.5 ओवर (1 रन) आगे की गेंद को कोहली ने सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

15.4 ओवर (1 रन) टर्न के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|

15.4 ओवर (0 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा

15.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

15.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

15.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: