प्रयागराज में संगम तट पर लगे महाकुंभ मेले से एक लड़की की किस्मत पूरी तरह बदल गई. यहां माला बेचने आई खूबसूरत आंखों वाली ये लड़की पहले सोशल मीडिया पर छाई और अब बॉलीवुड में नजर आने वाली है. हम बात कर रहे हैं वायरल गर्ल मोनालिसा की, जो जल्द ही फिल्मों में एंट्री लेने वाली हैं. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में मोनालिसा एक्टिंग की क्लासेस लेती दिख रही हैं. तो वहीं अब एक और तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें मोना अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाती नजर आई हैं. इस तस्वीर में वो डायरेक्टर भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म ऑफर की है.
एक्टिंग की ले रही क्लासेस
महाकुंभ से वायरल होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर की है. फिल्म के लिए वायरल गर्ल तैयारियों में भी जुट गई हैं और एक्टिंग की क्लासेस भी ले रही हैं. इस बीच वह लाइव शोज में भी नजर आ रही हैं. हाल में मोनालिसा के लाइव शो का वीडियो भी वायरल हुआ. वहीं इस बीच एक तस्वीर में मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा और अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाती दिखीं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

ये होगा किरदार
बता दें कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च करने जा रहे हैं. सनोज खुद खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर गए थे और उनके पिता से परमिशन ली कि वह उनकी बेटी को फिल्म में लेना चाहते हैं. जानकारी के मुताबिक मोनालिसा फिल्म में एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही नॉर्थ ईस्ट में शुरू होगी और इसी साल फिल्म को रिलीज करने की भी तैयारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं