विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (6 रन) छक्का!! रैना के बल्ले से आता हुआ पहला मैस्किमम!! इस बल्लेबाज़ को अगर आप जीवनदान दीजियेगा तो आपको भुगदना तो पड़ेगा ही| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये और सामने की तरफ उठाकर मार दिया जहाँ से छह रन का मौका बन गया| वेलकम सुरेश रैना| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Suresh Raina hits Yuzvendra Chahal. CSK 83/1 (10.0 Ov). CRR: 8.3

9.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

9.4 ओवर (1 रन) पुश किया ऊपर की गेंद को गैप में और सिंगल हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) ओहो!!! रन आउट का बड़ा मौका यहाँ पर बैंगलोर के फील्डर गंवाते हुए|

9.2 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

सुरेश रैना इस मुकाबले में अपने निर्धारित स्थान नम्बर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए...

9.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! पहला झटका चेन्नई को सेट बल्लेबाज़ रुतुराज के रूप में लगता हुआ| 72 रनों की शानदार साझेदारी का हुआ अंत| अब यहाँ से बैंगलोर वापसी की राह पकड़ना चाहेगी| 33 रन बनाकर गायदवाड़ लौट गए पवेलियन| चहल ने दिलाया ब्रेक थ्रू| लेग स्पिन गेंद थी जिसे स्वीप मारने गए थे| संपर्क नहीं हुआ सही और गेंद हवा में खिल गई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| काइल उसके नीचे आये और सीमा रेखा के काफी आगे कैच को लपक लिया| 72/1 चेन्नई| CSK vs RCB: Match 19: WICKET! Ruturaj Gaikwad c Kyle Jamieson b Yuzvendra Chahal 33 (25b, 4x4, 1x6). CSK 74/1 (9.1 Ov). CRR: 8.07

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक मरने गए लेकिन कम गति होने के कारण बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद|

8.5 ओवर (2 रन) ओहो!!! कमाल की फील्डिंग लेग साइड पर देवदत पदिकल के द्वारा देखने को मिला| फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर बॉल को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन अपने नाम किया|

8.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर इस बार पुश किया जहाँ से एक रन हो गया|

8.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया| फील्डर पीछे मौजूद पर एक रन लेने में हुए कामयाब|

8.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा|

8.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की तरफ पुश करते हुए सिंगल लिया|

7.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया| 8 के बाद 68 नीना किसी नुक्सान के चेन्नई| एक धारदार शुरुआत हुई है जिसका अंजाम बेशक ही शानदार होगा|

7.5 ओवर (2 रन) धीमी गति से डाली गई शॉर्टपिच गेंद| पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से फील्डर ने उसे कट किया और दो रन दिए|

7.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

7.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

7.2 ओवर (4 रन) मिस्फील्ड!! कवर्स बाउंड्री पर सुंदर से हुई एक बड़ी चूक जिसकी वजह से एक रन की जगह चौका मिल गया| कोहली ना खुश!! सब कुच्क्स्ह कर लिया था फील्डर ने यहाँ पर लेकिन आखिरी समय पर नज़रें हटा ली जिसकी वजह से गेंद हाथों से निकलकर सीमा रेखा के पार निकल गई| ऊपर डाली गई गेंद को फाफ ने कवर्स की दिशा में खेल दिया था| CSK vs RCB: Match 19: Faf du Plessis hits Harshal Patel for a 4! CSK 64/0 (7.2 Ov). CRR: 8.73

7.1 ओवर (0 रन) शॉर्ट कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

6.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकलता हुआ एक और बेहतरीन शॉट| ऊपर डाली गई लेग स्पिन गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे साइड स्क्रीन पर मिला सिक्स| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Ruturaj Gaikwad hits Yuzvendra Chahal. CSK 60/0 (7.0 Ov). CRR: 8.57

6.5 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन पाया|

6.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.3 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल सका|

6.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|

6.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 51 बिना किसी नुकसान के धोनी की सेना| फ़िलहाल क्रीज़ पर ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस टिके हुए है| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को अभी भी पहली विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (4 रन) ओहोहो!! रुतुराज यु ब्यूटी!!! चौके के साथ पॉवर प्ले को किया समाप्त| क्या शानदार कवर्स ड्राइव लगाया है| देखने में मज़ा आ गया| ऊपर डाल बैठे थे गेंद जिसका पूरा फायदा उठाया और कवर्स बाउंड्री की ओर निशाना लगा दिया| टीम के 50 रन भी पूरे हुए| एक बेहतरीन शुरुआत चेन्नई द्वारा| CSK vs RCB: Match 19: Ruturaj Gaikwad hits Navdeep Saini for a 4! CSK 51/0 (6.0 Ov). CRR: 8.5

5.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से जड़ में डाली गई बॉल| जिसको फाफ़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन हासिल कर लिया|

5.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर जड़ में डाली हुई गेंद को पॉइंट की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

5.3 ओवर (4 रन) चौका!! कमाल की बल्लेबाज़ी इस युवा द्वारा| अपने लिए रूम बनाया लेग स्टम्प पर जाकर| गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया लेकिन रुतुराज ने गैप में उसे कट कर दिया| कवर और पॉइंट के बीच से गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| कमाल की बल्लेबाज़ी और टाइमिंग देखने को मिल रही है यहाँ पर| CSK vs RCB: Match 19: Ruturaj Gaikwad hits Navdeep Saini for a 4! CSK 45/0 (5.3 Ov). CRR: 8.18

5.2 ओवर (1 रन) फ्री हिट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिला|

5.2 ओवर (2 रन) नो बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| इसी बीच विराट कोहली से हुई मिस फील्ड| फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| कोहली वहां मौजूद जिन्होंने गेंद को पकड़ने में जल्दबाज़ी दिखाई और बॉल को मिस कर बैठे| इसी बीच बल्लेबाजों ने सिंगल पूरा किया|

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com