विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

वैसे देखा जाए तो इस पिच पर कटर गेंद ज्यादा कारगर साबित होती लेकिन अंतिम के ओवरों में जो देखने को मिला वो थी सिर्फ और सिर्फ यॉर्कर जिसका चेन्नई के बल्लेबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं था| इस पारी के दौरान रेड आर्मी ने कुछ कैच टपकाए और एक दो मिस्फील्ड पर बाउंड्री ज़रूर दी लेकिन गेंदबाज़ों ने उसकी भरपाई कर दी| कोहली ने यहाँ कुल 7 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया जिनमें सबसे सफल हर्शल पटेल रहे जिनके नाम विकेट दर्ज हुई| उनके अलावा चहल को एकमात्र विकेट हासिल हुई| हालाँकि आखिरी के ओवर में सर जाडेजा ने कुछ बड़े छक्के लगाकर मोमेंटम अपनी टीम की ओर मोड़ दिया|

मध्यक्रम में रैना और रायुडू दोनों को स्टार्ट अच्छी मिली लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए| शुरुआत तो येलो आर्मी की शानदार रही जहाँ पॉवर प्ले में इस टीम ने 50 से ऊपर रन बना लिए थे लेकिन अंतिम के ओवरों में बैंगलोर के गेंदबाज़ मोमेंटम को अपनी ओर शिफ्ट करते हुए नज़र आये| हालाँकि आखिरी के ओवरों में जाडेजा ने अच्छी अच्छी यॉर्कर को खोदकर निकाला और शॉट्स लगाए जो टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सफल रहे|

सर रवीन्द्र जाडेजा ने लगाया इस लीग के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा ओवर!! आखिरी ओवर में 37 रन जड़ते हुए मोमेंटम को पूरी तरह से अपनी टीम की ओर कर दिया| 19वें ओवर तक बैंगलोर इस मैच में काफी उपर थी लेकिन 20वें ओवर में चेन्नई ने पलटी बाज़ी!!! शानदार आगाज़ था धोनी आर्मी द्वारा लेकिन डेथ गेंदबाज़ी बैंगलोर की रही कमाल, आखिरी के ओवर के छोड़कर !!! एक बड़े स्कोर तक जा रही चेन्नई एक्सप्रेस को 191 रनों पर रोक दिया| एक समय लग रहा था कि ये टीम 200 के आंकड़े को आसानी से छू लेगी लेकिन पर्पल कैप होल्डर ने एक बार फिर से मोमेंटम को रेड आर्मी की तरफ मोड़ दिया| ऐसा करते हुए हर्शल पटेल अपनी टीम के लिए आज फिर से सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे| पहले आया फाफ का अर्ध शतक फिर हर्शल पटेल की आंधी में सब उड़ता हुआ नज़र आया| लेकिन अंतिम के ओबर में 37 बहुमूल्य रन देकर पटेल साहब ने अपने किये कराये पर पूरी तरह से पानी फेर दिया|

19.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ इस इंडियन टी20 लीग का सबसे बड़ा रनों का ओवर डालते हुए हर्षल पटेल| इस ओवर से आये 37 रन| इसी के साथ चेन्नई की पारी 191 रनों पर हुई समाप्त| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद जिसको जडेजा ने स्क्वायर लेग की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही एक टप्पा खाकर गेंद पहुंची सीधे रेखा के पार मिला चार रन| CSK vs RCB: Match 19: Ravindra Jadeja hits Harshal Patel for a 4! CSK 191/4 (20.0 Ov). CRR: 9.55

19.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! नंबर 5 ओहो!! इस ओवर में अब तक 5 गेंदों पर लग चुके है 33 रन| क्या अगली गेंद पर भी आएगा बाउंड्री? फुल टॉस गेंद डाली गई इस बार जिसको जडेजा ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेला| बॉल ऊँची गई और सीधे स्टैंड में जाकर गिरी और मिला सिक्स| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Harshal Patel. CSK 187/4 (19.5 Ov). CRR: 9.43

19.4 ओवर (2 रन) कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा| घेरे के अंदर वाले फील्डर ने कैच तक्पाया| कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|

19.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इस ओवर का लगता हुआ ये चौका सिक्स| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले पर अच्छी तरह से आई बॉल और गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| CSK vs RCB: Match 19: FIFTY! Ravindra Jadeja completes 50 (25b, 3x4, 4x6). CSK 179/4 (19.3 Ovs). CRR: 9.18

19.3 ओवर (7 रन) हैट्रिक छक्का साथ में ये एक नो बॉल भी!! काफी बड़ा ओवर पटेल के लिए आता हुआ| हर्शल जो अबतक महज़ 14 रन दिए थे अब दो ही गेंद पर उससे कहीं ज्यादा खा बैठे| ये हाई फुल टॉस थी जो मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई| महज़ 2 गेंद पर 19 रन खा चुके हैं पटेल|

19.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! नंबर दो!!! जडेजा ने लगाया बैक टू बैक बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद जिसको जडेजा ने मिड विकेट की ओर इस बार खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छक्का|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! पहली ही गेंद पर जडेजा ने लगाया बाउंड्री| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Harshal Patel. CSK 160/4 (19.1 Ov). CRR: 8.35

18.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

18.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ चेन्नई का 150 रन हुआ पूरा| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद सीधे कीपर के ऊपर से गई बॉल फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| CSK vs RCB: Match 19: Ravindra Jadeja hits Mohammed Siraj for a 4! CSK 153/4 (18.5 Ov). CRR: 8.12

18.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलने गए धोनी|बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

18.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से यॉर्कर लाइन की गेंद| जिसको जडेजा ने मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

18.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

18.1 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे जाडेजा ने लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया और दो रन का मौका बना लिया|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर जडेजा ने खेलकर एक रन हासिल किया| 18 ओवर के बाद 145/4 चेन्नई|

17.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

17.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

17.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

माही क्रीज़ पर आ रहा है...

17.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! अंबाति रायुडू 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हर्षल पटेल के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप्स की ओर आकर मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का संपर्क उतना अच्छा नही रहा की गेंद स्टैंड तक पहुँच जाती| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद काइल जेमीसन जिन्होंने पकड़ा एक शानदार कैच| 142/4 चेन्नई|

17.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|

17.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल सका|

16.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर!! मिड ऑफ़ पर उसे पुश किया, सिंगल के लिए भागे| जनतक गेंद फील्ड होती, रन का मौका बन गया| 17 के बाद 140/3 चेन्नई|

16.5 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला जहाँ से सिंगल मिला|

16.4 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए गैप से दो रन हासिल कर लिया|

16.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर!!! एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने उसे नकारा| सिराज ने डायरेक्ट हिट भी लगाई लेकिन जाडेजा सही समय पर क्रीज़ में घ्सू चुके थे| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ यहाँ पर| लेग स्टम्प पर डाली गई यॉर्कर बॉल जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए बल्लेवाज़ और जूते पर खा बैठे| अपील हुई लेकिन नकार दिया गया|

16.2 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्ले ने वहीँ पर रोका|

16.1 ओवर (2 रन) नॉट आउट!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर तेज़ी से पहला रन लिया और फिर दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर किया थ्रो| जहाँ से कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगा दिया| रन आउट की हुई अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब स्टंप्स को गेंद कीपर ने लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला नॉट आउट आया|

15.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई| 17 रन इस ओवर से आये| 134/3 चेन्नई| CSK vs RCB: Match 19: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Kyle Jamieson. CSK 134/3 (16.0 Ov). CRR: 8.38

15.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| फील्डर सैनी ने उसे हाफ स्टॉप किया लेकिन एक रन का मौका बन गया|

15.4 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई धीमी गति की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा| एक ही रन से सहमत होना पड़ेगा|

15.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को हलके हाथों से मोड़ा जहाँ से सिंगल मिल गया|

15.2 ओवर (4 रन) बैक टू बैक बाउंड्री!! शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| CSK vs RCB: Match 19: Ravindra Jadeja hits Kyle Jamieson for a 4! CSK 125/3 (15.2 Ov). CRR: 8.15

15.1 ओवर (4 रन) चौका!!! कलात्मक शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| CSK vs RCB: Match 19: Ravindra Jadeja hits Kyle Jamieson for a 4! CSK 121/3 (15.1 Ov). CRR: 7.98

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bangalore, Chennai Super Kings, Wankhede, Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings Vs Royal Challengers Bangalore 04/25/2021 Ckbc04252021201016, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com