IPL में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने 50 विकेट पूरे कर लिए है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर फैन्स और क्रिकेट पंडित उन्हें बधाई देते दिखे. इन सबके बीच दीपक चाहर की बहन मालती (Deepak Chahar's sister Malti Chahar) ने भी सोशल मीडिया पर भाई दीपक के 50 आईपीएल विकेट पूरे होने पर बधाई दी है. मालती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'और भी विकेट आनी है..'. दरअसल सीएसके ने ट्वीट करते हुए दीपक के 50 विकेट पूरे होने पर बधाई ट्वीट किया जिसपर मालती ने अपना रिएक्शन देते हुए यह बात लिखी.
ZIM vs PAK 2nd T20I: बाबर आजम को आउट करने पर जिम्बाब्वे गेंदबाज ने जूते से लगाया फोन..देखें Video
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बता दें कि मैच के दौरान मालती काफी एक्टिव रहती हैं. केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान जब दीपक विकेट ले रहे थे तो मालती ने ट्वीट के जरिए भाई के कारनामें को जाहिर कर रहीं थी. इसके अलावा मालती का एक ट्वीट काफी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने केकेआर को ट्रोल किया. मालती ने केकेआर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'भाई ले रहा है केकेआर की....विकेट्स.' मालती का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था.
And many more to come @deepak_chahar9 https://t.co/15CRmKtgt8
— Malti Chahar???????? (@ChaharMalti) April 23, 2021
बत दें कि दीपक इस सीजन में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. अबतक 4 मैच खेलकर दीपक ने 8 विकेट लिए हैं. वर्तमान में हर्सल पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेकर नंबर वन पर मौजूद हैं. हर्षल ने अबतक 4 मैच में 12 विकेट निकाले हैं. साल 2016 में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने आईपीएल में डेब्यू किया था. उस सीजन में दीपक को ज्यादा मौके नहीं मिले थे और केवल 2 मैच खेल पाए थे.
Bhai le raha hai kkr ki....wickets#deepakchahar #csk #ipl2021
— Malti Chahar???????? (@ChaharMalti) April 21, 2021
IPL 2021: अगर यह बल्लेबाज जल्द भारत के लिए खेलता है, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा, गावस्कर ने कहा
अगले सीजन में दीपक को केवल 3 मैच खेलने का मौका मिला था और केवल 1 विकेट लेने में सफल रहे. लेकिन 2018 में दीपक ने आईपीएल में कमाल दिखाया और 10 विकेटे लेने में सफल रहे. इसी सीजन में सीएसके ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इसके बाद 2019 में भी दीपक ने कमाल दिखाते हुए 17 मैच में 22 विकेट लेने में सफल रहे. हालांकि 2020 में दीपक के नाम सिर्फ 12 विकेट ही दर्ज हो पाए थे लेकन यूएई में खेला गया यह सीजन सीएसके के लिए भी खराब रहा था. इस सीजन में सीएसके पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं