इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को बुधवार को दस विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की. बेंगलोर की इस जीत में 52 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोकने वाले ओपनर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) की हर मंच पर चर्चा हो रही है और दिग्गज से लेकर मीडिया और फैंस तक इस लेफ्टी बल्लेबाज की जमकर सराहना कर रहे हैं.
IPL 2021: हैदराबाद को लगा जोर का झटका, टी. नटराजन बाकी आईपीएल से बाहर हुए
वास्तव में यह पडिक्कल की नाबाद शतकीय पारी ही थी, जिससे आरसीबी ने सिर्फ 16.3 ओवरों में ही मैच अपनी झोली में डाल लिया. इस पारी में पडिक्कल ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए.महान गावस्कर भी पडिक्कल से बहुत ही प्रभावित दिखायी पड़े और उन्होंने कहा कि देर-सबेर यह बल्लेबाज भारत के लिए खेलेगा. सनी बोले कि अगर देवदत्त किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं, तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि इस लेफ्टी में तीनों फॉर्मेंटों में देश के लिए खेलने की काबिलियत है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा कि प्रथम श्रेणी और रणजी ट्रॉफी में पडिक्कल ने थोक के भाव बड़े स्कोर बनाए हैं. कई शतकीय पारियां उन्होंने खेली हैं, तो घरेलू टी20 टूर्नामेंट में पडिक्कल ने बहुत रन बनाए हैं. इसलिए अगर वह देर-सबेर भारत के लिए खेलते हैं, तो यह चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं होगी. सनी बोले कि कर्नाटक ने विश्वनाथ, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज देश को दिए हैं. फिर केएल राहुल हैं. कभी-कभी आप महसूस करते हैं कि केए राहुल खुद में ज्यादा भरोसा नहीं करते. वह बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और फिर मयंक अग्रवाल और पहले ही टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर हैं. कर्नाटक के पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. और इस कड़ी में अब एक और नाम देवददत्त पडिक्कल हैं, जिन्होंने भारतीय प्रशंसकों को अपनी बैटिंग से बाग-बाग किया है.
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं