विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

विराट कोहली तीसरी बार बने वर्ष के इंटरनेशनल क्रिकेटर, जानें और किस-किस खिलाड़ी को मिला पुरस्‍कार...

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को आज यहां वर्ष 2017-18 के लिये वर्ष का सिएट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया. यह तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने यह पुरस्कार हासिल किया.

विराट कोहली तीसरी बार बने वर्ष के इंटरनेशनल क्रिकेटर, जानें और किस-किस खिलाड़ी को मिला पुरस्‍कार...
विराट कोहली वर्ष 2011-12 और 2013-14 में भी यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं (फाइल फोटो)
  • शिखर धवन वर्ष के इंटरनेशनल बैट्समैन चुने गए
  • हरमनप्रीत की 171* की पारी वर्ष की सर्वश्रेष्‍ठ आंकी गई
  • फारूख इंजीनियर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
मुंबई: टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को आज यहां वर्ष 2017-18 के लिये वर्ष का सिएट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया. यह तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने यह पुरस्कार हासिल किया. कोहली इससे पहले वर्ष 2011-12 और 2013-14 में भी यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया. अपने जमाने के मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया चैलेंज, तो Video में मिला ये जवाब

भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल वर्ल्‍डकप में खेली गयी नाबाद 171 रन की पारी को वर्ष की बेजोड़ पारी आंका गया. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले मयंक अग्रवाल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 खिलाड़ी चुना गया. गौरतलब है कि पृथ्‍वी शॉ के नेतृत्‍व में इसी साल जूनियर वर्ल्‍डकप जीतने वाली टीम में शुभमन शामिल थे. टूर्नामेंट में उन्‍होंने अपनी बल्‍लेबाजी और तकनीक से हर किसी को प्रभावित किया था.

वीडियो: सुनील गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
अन्य पुरस्कारों में अफगानिस्तान के राशिद खान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो को सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्‍लेबाज का पुरस्कार हासिल किया. वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को ‘पॉपुलर च्वाइस अवार्ड’ दिया गया.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, International Cricketer Of The Year, CEAT Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com