विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

श्रीसंत को झटका, प्रतिबंध हटाने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के चलते लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटाने के आदेश के खिलाफ सोमवार को केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की.

श्रीसंत को झटका, प्रतिबंध हटाने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा BCCI
क्रिकेटर एस श्रीसंत. (फाइल फोटो)
  • BCCI ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय में दायर की याचिका
  • प्रतिबंध का फैसला श्रीसंत के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर किया गया
  • कोर्ट ने 7 अगस्त को श्रीसंत के ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया था
कोच्चि: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के चलते लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटाने के आदेश के खिलाफ सोमवार को केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. बीसीसीआई ने अपील में कहा है कि इस क्रिकेटर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर किया गया.

यह भी पढ़ें : स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल चुके श्रीसंत 4 साल बाद उतरे मैदान में

VIDEO:नेशनल रिपोर्टर : सियासत की पिच पर श्रीसंत का शॉट हिट होगा या मिस?
गौरतलब है कि 7 अगस्त 2017 को इस मामले पर हाईकोर्ट की एक सदस्यीय बेंच ने सुनवाई के दौरान बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा था, 'बीसीसीआई इस बैन को सही ठहराने में विफल साबित हुआ है. उसने कार्रवाई करते हुए सभी साक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाए साक्ष्य सिर्फ एक छोटे से हिस्से को अपने फैसले का आधार बनाया है. इसके चलते बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति प्रस्तुत साक्ष्यों में सच तक नहीं पहुंच पाई.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI Files Appeal, Sreesanth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com