विज्ञापन

आयरलैंड दौरे के लिए BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां मैच खेलेगी टीम इंडिया

BCCI Announced Schedule for India Tour Ireland: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल शनिवार की सुबह जारी कर दिया. भारतीय टीम 2 टी20 मैचों के लिए जून-2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी.

आयरलैंड दौरे के लिए BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां मैच खेलेगी टीम इंडिया
BCCI Announced Schedule for India Tour Ireland

BCCI Announced Schedule for India Tour Ireland: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल शनिवार की सुबह जारी कर दिया. भारतीय टीम 2 टी20 मैचों के लिए जून-2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी. बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम 26 जून और 28 जून को पहला और दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगी. दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम का हाल के कुछ सालों में आयरलैंड का यह चौथा दौरा होगा. टीम इंडिया 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड के दौरे पर गई थी. वहीं, भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में खेलेगी. 

आयरलैंड क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट फैंस को भारतीय टीम के दौरे का हमेशा से इंतजार रहता है. भारतीय टीम को लेकर वहां के फैंस के बीच उत्साह रहता है. बीसीसीआई आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों की टीम भेजती रही है. देखना होगा कि आगामी दौरे पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली वो टीम आयरलैंड जाती है जिसने विश्व कप जीता था, या किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में युवा टीम भेजती है. भारतीय टीम का टी20 में आयरलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड सौ प्रतिशत रहा है. दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं और सभी मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है.

आयरलैंड ने भी साल 2026 के लिए अपने शेड्यूल का ऐलान किया है. आयरलैंड भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज टी20 (28 मई-4 जून तक) खेलेगी. आयरलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 5 से 14 अगस्त के बीच खेली जाएगी. 

अफगानिस्तान में महिलाओं और महिला क्रिकेट टीम के अधिकारों ते हनन के खिलाफ मुखर रही आयरलैंड का अफगानिस्तान टीम के साथ वनडे सीरीज खेलने का फैसला चौंकाने वाला है. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी सारा कीन ने कहा,"यह फैसला न तो वित्तीय कारणों से लिया गया है और न ही किसी कानूनी मजबूरी में, बल्कि इसे संगठन के व्यापक हित में लिया गया है."

यह भी पढ़ें: पूर्व दिग्गज लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंट्री से लिया संन्यास, BCCI पर लगाया रंगभेद का आरोप

यह भी पढ़ें: 'रिटायरमेंट का फैसला...' विराट कोहली के टेस्ट संन्यास को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कही बड़ी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com