Long weekend: 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस है इस दिन छु्ट्टी होती है और उसके बाद शनिवार और रविवार यानि की छुट्टी का दिन. कुल मिलाकर ये लॉग वीकेंड है और इसका नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले श्रषिकेश( Rishikesh), मसूरी (Mussoorie) या मनाली (Manali) जैसी जगहें दिमाग में आती हैं. लेकिन इन जगहों पर लोगों की भीड़ की वजह से ट्रिप प्लान करने से पहले थोड़ा सोचना पड़ता है. क्योंकि छुट्टियों में हम सुकून वाली जगहों पर जाना चाहते हैं. अगर आप भी लॉग वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं और भीड़ से दूर कुछ अलग, शांत जगह जाना चाहते हैं, तो यह 3 दिन का वीकेंड आपके लिए परफेक्ट मौका है. लेबर डे और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कांबो आपको देता है एक शानदार मिनी स्केप का चांस. तो चलिए आपको बताते हैं उन 3 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में जहां आप एक्सप्लोर करने जा सकते हैं. जहाँ आपको मिलेगा नेचर का असली सुकून, कम भीड़ और फ्रेश वाइब.
1. चौकोरी ( चाय के बागान)

Photo Credit: Uttarakhand Goverement Official Website
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित चौकोरी चाय के बागान एक छोटा सा हिल स्टेशन है. ये एक हिडेन जेम है जहां पर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति के लिए जा सकते हैं. यहाँ के चाय के बागान (tea gardens) और सामने दिखती हिमालय की बर्फीली चोटियाँ आपको सुकून देती हैं. इसके साथ ही यहां सुबह का सनराइज और सनसेट देखने का एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है.
2. मुंसियारी

उत्तराखंड के ही पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुंसियारी को मिनी कश्मीर भी कहा जाता है. ये एक सुंदर हिल स्टेशन है और ट्रेकिंग बेस कैंप है. यहां पर जाने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि इसे मिनी कश्मीर क्यों कहा जाता है. यहाँ से हिमालय की पंचचूली चोटियां दिखती हैं.
3. कल्पा

हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर जिल में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और शांत गांव है कल्पा. यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है. यह जगह अपनी सेब के बागानों और किन्नर कैलाश पर्वतमाला के नजारों के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही यहां का तिब्बतियन कल्चप इस जगह को और भी खास बनाता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं