विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

Nidahas Trophy: टी20 में आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक भारत के पहले बल्‍लेबाज..

दिनेश कार्तिक ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाते हुए भारतीय टीम को आज यहां निधास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी20 सीरीज में बांग्‍लादेश के खिलाफ यादगार जीत दिला दी.

Nidahas Trophy: टी20 में आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक भारत के पहले बल्‍लेबाज..
दिनेश कार्तिक टी20 में अंतिम गेंद पर छक्‍का लगाकर जीत दिलाने वाले भारत के पहले बैट्समैन हैं (फाइल फोटो)
  • कार्तिक की पारी ने भारत को बनाया निधास ट्रॉफी चैंपियन
  • मैच में महज 8 गेंदों पर नाबाद 29 रन बना डाले
  • सौम्‍य सरकार की आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर जीत दिलाई
नई दिल्‍ली: दिनेश कार्तिक ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाते हुए भारतीय टीम को आज यहां निधास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी20 सीरीज में बांग्‍लादेश के खिलाफ यादगार जीत दिला दी. फाइनल मैच में उन्‍होंने महज आठ गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 29 रन ठोक दिए जिसमें  दो चौके और तीन छक्‍के शामिल रहे. यह कार्तिक की पारी का ही कमाल था कि भारतीय टीम ने लगभग हारी हुई बाजी को पलटते हुए टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्‍य हासिल हुआ था. 18 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्‍कोर पांच विकेट पर 133 रन था और जीत टीम से काफी दूर निकल चुकी थी लेकिन मनीष पांडे के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए आए कार्तिक ने बांग्‍लादेशी गेंदबाज रुबेल हुसैन पर हमला बोल दिया और उनके ओवर में दो छक्‍कों और दो चौकों की मदद से 22 रन बना डाले. आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 12 रन बनाने थे, यह लक्ष्‍य भी कार्तिक के छक्‍के की मदद से भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: 'इस गुरू-दोस्त' ने 'कुछ ऐसे' बदल डाला दिनेश कार्तिक का करियर

दिनेश कार्तिक टी20 इंटरनेशनल मैच की आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर जीत दिलाने वाले भारत के पहले बल्‍लेबाज हैं. उनसे पहले दुनिया के चार बल्‍लेबाज टी20 में यह कमाल कर चुके हैं. खास बात यह है कि भारतीय टीम को दो बार आखिरी गेंद पर छक्‍का खाकर इस तरह हार का सामना करना पड़ा है. टी20 इंटनेशनल में आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले बल्‍लेबाज श्रीलंका के सी. कपुगेदरा थे जिन्‍होंने वर्ष 2010 में ग्रास आइसलेट में भारत के खिलाफ यह कमाल किया था.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट की प्रशंसा
टी20 इंटरनेशनल में आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाने वाले बल्‍लेबाज  
सी. कपुगेदरा (श्रीलंका vs भारत), ग्रास आइसलेट 2010
इयोन मोर्गन (इंग्‍लैंड vs भारत), मुंबई, 2012
जुल्फिकार बाबर ( पाकिस्‍तान vs वेस्‍टइंडीज), किंग्‍स्‍टन, 2013
वी. सिबांडा (जिम्‍बाब्‍वे vs नीदरलैंड्स), सेलहेट, 2014
दिनेश कार्तिक (भारत vs श्रीलंका), कोलंबो, 2018.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nidahas Trophy, India Vs Bangladesh, Six On Last Ball In T20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com