विज्ञापन

भारत से क्रिकेट के बिगड़े रिश्तों को फिर से पटरी पर लाएगा बांग्लादेश, BCCI को भेजा स्पेशल मैसेज

Bangladesh Cricket: मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के तहत, भारत का इस साल बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है, जिससे इस घटनाक्रम का महत्व और भी बढ़ जाता है.

भारत से क्रिकेट के बिगड़े रिश्तों को फिर से पटरी पर लाएगा बांग्लादेश, BCCI को भेजा स्पेशल मैसेज
Bangladesh Cricket: भारत के साथ क्रिकेट संबंध सुधारने की कोशिश में बांग्लादेश

BCB writes letter to BCCI: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की टीम भारत आने की इच्छुक है और उसने भारत को इस साल के आखिर में बांग्लादेश में एक द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने के लिए आमंत्रित किया है.  मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के तहत, भारत का इस साल बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है, जिससे इस घटनाक्रम का महत्व और भी बढ़ जाता है. यह बांग्लादेश में नए प्रशासन की ओर से भारत से संपर्क साधने और क्रिकेट संबंधों में हालिया तनावपूर्ण दौर से आगे बढ़ने के प्रयास को दर्शाता है. बता दें कि बांग्लादेश ने तमीम इकबाल को देश का सबसे युवा क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया है जिसके बाद बांग्लादेश की ओर से इस तरह की पहल किए  जाने की बात सामने आई है. 

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल का करार खत्म कर दिया था जिसके बाद बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत आने से मना कर दिया था, तब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला किया था. 

रिपोर्ट्स के अनुसार अब बांग्लादेश बोर्ड को समझ आ गया है कि आईसीसी और बीसीसीआई से टक्कर लेने के बाद उनके क्रिकेट के कितना नुकसान हो सकता है, ऐसे में अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर क्रिकेट संबंधों को सुधारने की पहल शुरू कर दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

घोटाले के खुलासे के बाद बांग्लादेश सरकार ने BCB बोर्ड भंग किया

दूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने, सरकार की ओऱ से पद से हटाए जाने के बाद, ICC का दरवाजा खटखटाया है. अमीनुल इस्लाम बुलबुल अपने खेलने के दिनों में अपनी जुझारू भावना के लिए जाने जाते थे. वह टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज थे. दरअसल, बांग्लादेश की नई चुनी हुई सरकार की ओऱ से गठित 'नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल' ने मंगलवार को बुलबुल के नेतृत्व वाले बोर्ड को भंग कर दिया और उसकी जगह 11 सदस्यों वाली एक अंतरिम समिति बना दी. यह समिति तब तक बोर्ड के कामकाज की देखरेख करेगी, जब तक कि नए चुनाव नहीं हो जाते. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को इस तदर्थ निकाय का प्रमुख नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: जोस बटलर ने रचा इतिहास, छक्कों की बरसात के साथ इस मामले में बने 'नंबर-1'

ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com