
39.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
39.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका|
39.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
39.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
39.1 ओवर (6 रन) छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| अब दबाव पूरी तरह से गेंदबाज फ़िज़ के ऊपर होगा|
38.6 ओवर (0 रन) इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|कोई रन नहीं हुआ|
38.5 ओवर (1 रन) सिंगल ले लिया इस बार, कोहली ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
38.4 ओवर (6 रन) छक्का! 44वां शतक विराट कोहली के बल्ले से निकलता हुआ| शेर वापिस मैदान पर आ गया है दोस्तों| एक महान खिलाड़ी से एक महान पारी| पूरा स्टेडियम उनके लिए तालियाँ बजाई| अपने अंदाज़ में विराट ने मनाया शतक का जश्न| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर महज़ एक ग्लांस किया था और फाइन लेग बाउंड्री के पार छह रनों के लिए जाकर गिरी गेंद|
38.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
38.2 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ राहुल ने खोला अपना खाता| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
अगले बल्लेबाज़ केएल राहुल हैं...
38.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लिटन दास बोल्ड एबादत होसैन| एक और झटका भारतीय टीम को लगता हुआ| इनफॉर्म बल्लेबाज़ अय्यर महज़ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| एबादत के नाम आज की पहली सफलता| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद पर श्रेयस ने कवर्स की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया| गेंद काफी तेज़ी से ट्रैवेल कर रही थी लेकिन फील्डर दास ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए उसे लपक लिया| 320/3 भारत|
37.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे कोहली ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा| 320/2 भारत| अभी भी 12 ओवर शेष, कितना स्कोर बनेगा?
37.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
37.4 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
37.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
37.2 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद| काफी जल्दी क्रीज़ में चले गए विराट और लेग साइड पर गैप ढून्ढ लिया| बड़ी आसानी से विराट के खाते में चौका लग गया| अपने शतक से अब चार रन दूर|
37.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
36.6 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
36.5 ओवर (4 रन) चौका! ये तो विराट कोहली का पका पकाया शॉट है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
36.4 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
36.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल गया यहाँ पर| हलके हाथों से गेंद को गैप में धकेला और एक रन हासिल किया|
36.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
36.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
35.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
35.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लिटन दास बोल्ड तस्कीन अहमद| 210 रनों पर ईशान की बेमिसाल पारी का हुआ अंत| 290 रनों की पारी का आखिरकार अंत हुआ| तस्कीन के नाम गई सफलता| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक बढ़िया कैच कप्तान दास द्वारा पकड़ा गया| ज़रा सा एक दो कदम पीछे होती तो ये भी छक्का हो सकता था लेकिन दास ने अच्छा संतुलन बनाते हुए इस कैच को पूरा किया| धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया था जहाँ कैच को पूरा किया गया|
35.4 ओवर (6 रन) ये लीजिये, एक और छक्का आ गया! इसी के साथ भारत के 300 रन बोर्ड पर लग गए| अभी भी 14 ओवर से ज्यादा का खेल बाक़ी है|
35.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर काफी जोर से बल्ला चलाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|
35.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
35.1 ओवर (4 रन) चौका! ईशान के बल्ले से एक और बाउंड्री!! अब तो ये बल्लेबाज़ नहीं रुकने वाला| बाहर की गेंद पर कवर्स की तरफ कड़क शॉट खेला और गैप हासिल कर लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
39.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद फ़िज़ की अच्छी वापसी इस ओवर में हुई है| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|