Bangladesh vs India, 2nd Test, Day 1: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वीरवार से बांग्लादेश और भारत के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे. कप्तान केएल राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं.
इससे पहले करीब एक घंटा पहले 227 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए, जबकि भारत के लिए उमेश यादव और आर. अश्विन ने चार-चार, तो उनाडकट ने दो विकेट लिए. चायकाल के बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने 43 रन बनाए और इस दौरान पांच विकेट गंवाए. और बांग्लादेश इस स्कोर तक पहुंचा सका, तो उसके पीछे मोमिनुल हक की बल्लेबाजी रही. बांग्लादेश ने चाय के समय 5 विकेट पर 184 रन बनाए थे. तब मोमिनुल हक 65 और मेहदी हसन मिराज 4 रन बनाकर नाबाद थे. इस समय तक उनाडकट और अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए थे. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को ज्यादा अच्छी शुरुआत नहीं मिली और उनाडकट ने ताहिर हसन को केए राहुल के हाथों लपकवाकर अच्छी शुरुआत भारत को दिलाई. इसके बाद अश्विन और उमेश यादव ने नियमित अंतराल पर भारत को विकेट दिलाए. मुश्फिकुर रहीम (26) कुछ देर टिकते जरूरत दिखाई पड़े, लेकिन जयदेव ने फिर से एक और विकेट लेकर मेजबानों को मुश्किल में ला दिया.
पहले सेशन में बांग्लादेश ने दो विकेट पर 82 रन बनाए थे. तब मोमिनुल हक 23 और कप्तान शाकिब अल हसन 16 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. और वह इस संख्या में कोई इजाफा नहीं कर सके. पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद मेजबान टीम के ओपनरों ने सतर्क और सहमी-सहमी शुरुआत की. भारतीय गेंदबाज शुरुआती घंटे में जरूर विकेट चटकाने में नाकाम रहे, लेकिन दूसरे घंटे की शुरुआत में ही जयदेव उनाडकट और आर. अश्विन ने दो सफलताएं जल्द दिला दीं. लंच से पहले के ओवर में पंत शाकिब को स्टंप कर सकते थे, लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया.
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए अच्छी खबर यह रही कि केएल राहुल मैच का हिस्सा बने. बुधवार को उन्हें नेट पर चोट लग गई थी और उनके खेलने पर संशय बना हुआ था. वहीं हैरानी की बा यह है कि पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह लेफ्टी पेसर जयदेव उनाडकट खेल रहे हैं. वहीं, बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव हैं. .मेजबानों ने यासिर अली की जगह मोमिनुल और इबादत की जगह तस्कीन अहमद को इलेवन में शामिल किया. मुकाबले में खेल रहीं दोनों देशों की वास्तविक इलेवन इस प्रकार हैं:
भारत: 1. केएल राहुल (कप्तान) 2. शुबमन गिल 3. चेतेश्वर पुजारा 4. विराट कोहली 5. ऋषभ पंत 6. श्रेयस अय्यर 7. अक्षर पटेल 8. आर. अश्विन 9. कुलदीप यादव 10. जयदेव उनाडकट 11. मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश: 1. शाकिब-हल-हसन (कप्तान) 2. नजमुल हुसैन शंटो 3. जाकिर हसन 4. मोमिनुल हक 5. लिटन दास 6. मुश्फिकुर रहीम, 7. नुरुल हसन (विकेटकीपर) 8. मेहदीन हसन मिराज 9. तैजुल इस्लाम 10. तस्कीन अहमद 11. खालिद अहमद