विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

Aus vs Ind 4th Test: रोहित शर्मा ने टी. नटराजन की जमकर सराहना, बोले कि...

Aus vs Ind 4th Test: दिन के खेल के बाद रोहित ने कहा कि नटराजन हमारे लिए एक अच्छी उम्मीद है. सफेद गेंद के साथ नटराजन ने अच्छे अनुशासन का परिचय दिया था. वह आईपीएल खेलकर यहां आया था और वहां मिले कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया में किया. रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे हिसाब से उसने यहां गाबा टेस्ट में अपना पहला स्पेल बहुत ही सटीक और सही जगह डाला. 

Aus vs Ind 4th Test: रोहित शर्मा ने टी. नटराजन की जमकर सराहना, बोले कि...
Aus vs Ind 4th Test: रोहित शर्मा की फाइल फोटो
ब्रिस्बेन:

भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है कि गाबा में करियर का आगाज करने वाले टी. नटराजन (T.Natarajan) अपनी गेंदबाजी को बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं और यह वह बात है, जिसकी भारतीय तेज गेंदबाजी पंक्ति को जरूरत है. गाबा में भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को को उसकी पहली पारी में 369 रन पर आउट कर दिया था, जिसमें टी. नटराजन ने उम्दा बॉलिंग करते हुए तीन विकेट चटकाए. नटराजन ने मैथ्यू वेड, लबुशेन और हेजलवुड के विकेट लिए. साथ ही. रोहित ने शॉट खेलने के लिए हो रही आलोचना पर कहा कि उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है.

दिन के खेल के बाद रोहित ने कहा कि नटराजन हमारे लिए एक अच्छी उम्मीद है. सफेद गेंद के साथ नटराजन ने अच्छे अनुशासन का परिचय दिया था. वह आईपीएल खेलकर यहां आया था और वहां मिले कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया में किया. रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे हिसाब से उसने यहां गाबा टेस्ट में अपना पहला स्पेल बहुत ही सटीक और सही जगह डाला. 

रोहित बोले कि कोई खिलाड़ी जब इस तरह से अपने पहले टेस्ट में रवैया अख्तियार करता है, तो हम कह सकते हैं कि वह अपनी गेंदबाजी को बहुत ही अच्छी तरह से जानता है. नटराजन वह करने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी हमने उनसे उम्मीद की और वह भविष्य के उम्दा बॉलर हैं. नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर की  परफॉरमेंस के बारे में भारतीय ओपनर ने कहा कि इस टेस्ट से पहले दोनों ही अपने करियर में कुछ प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में ही खेलना आसान काम नहीं होता, लेकिन दोनों ने ही इस बात को समझा कि टीम को उनसे क्या उम्मीद है और दोनों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया. 

यह भी पढ़ें:  यह गुणा-भाग इस आईपीएल में रहेगा आकर्षण, "इतना ही" बजट है खरीद के लिए टीमों के पास

रोहित बोले कि सैनी के मैदान छोड़ने के बाद हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम आसानी से रन न देकर कैसे कंगारुओं को रोक सकते हैं और उन पर दबाव बना सकते हैं. हमारा पूरा फोकस रन रोकने पर था क्योंकि यह ऐसी पिच है, जहां पर आसानी से रन बनाए जा सकते हैं. इस प्लान में सुंदर और नटराजन ने बखूबी साथ दिया. अपने खराब शॉट सेलेक्शन की आलचोना पर रोहित ने यह कहते हुए कन्नी काट ली कि कंगारुओं पर दबाव बनाना महत्वपूर्ण था और मुझे वह शॉट खेलने का कोई पछतावा नहीं है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thangarasu Natarajan, Rohit Gurunath Sharma, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Board Of Control For Cricket In India, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Cricket, Brisbane Cricket Ground (Woolloongabba) Brisbane, Bangabandhu National Stadium Dhaka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com