विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2023

Asia Cup 2023: पाकिस्तान की टीम पहुंची सुपर -4 में, देखें अपडेट Points Table

Asia Cup Points Table: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. रद्द हुए मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ग्रुप A में 3 अंक के साथ सुपर 4 में क्वालीफाई करने में सफल हो गई.

Asia Cup 2023: पाकिस्तान की टीम पहुंची सुपर -4 में, देखें अपडेट Points Table
Updated Asia Cup Points Table

Asia Cup Points Table: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. रद्द हुए मैच के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ग्रुप A में 3 अंक के साथ सुपर 4 में क्वालीफाई करने में सफल हो गई. वहीं, अब भारत और नेपाल की टीम के बीच मैच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर-4 में क्वालीफाई कर जाएगी. दूसरी ओर ग्रुप B में अपने पहले मैच में बांग्लादेश को श्रीलंका ने हरा दिया है. बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. वहीं अब ग्रुप बी में दूसरा मैच 3 सितंबर को अफगानिस्तान और बांगलादेश के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश को टूर्नामेंट में बने रहना है तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा. 

एशिया कप प्वाइंट्स टेबल

सबसे ज्यादा विकेट  (Most Wickets Asia Cup 2023)
शाहीन अफरीदी ने अबतक एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफलता पाई है. शाहीन के नाम अबतक कुल 6 विकेट दर्ज हो गए हैं. दूसरे नंबर पर हारिस रऊफ हैं जिनके नाम 5 विकेट दर्ज है. नसीम शाह के नाम 4 विकेट दर्ज हैं. श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने अबतक 1 मैच खेलकर 4 विकेट अपने नाम करने में सफलता पा ली है. इसके अलावा शादाब खान के नाम भी 2 मैच में कुल 4 विकेट दर्ज हैं. 

सबसे ज्यादा रन (Most Runs in Asia Cup 2023)
एशिया कप में अबतक सबसे ज्यादा रन बाबर आजम ने बनाए हैं. बाबर ने 2 मैच में कुल 151 रन तो वहीं दूसरे नंबर पर इफ्तिखार अहमद मौजूद हैं. उनके नाम 2 मैच में 109 रन दर्ज हैं, तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शान्तो हैं जिनके नाम 89 रन अबतक दर्ज है. वहीं, चौथे नंबर पर हार्दिक पंड्या मौजूद 

एशिया कप ग्रुप (Asia Cup Groups)

ग्रुप- A

भारत
पाकिस्तान
नेपाल

ग्रुप B

अफ़ग़ानिस्तान
बांग्लादेश
श्रीलंका

एशिया कप फॉर्मेट
एशिया कप 2023 में कुल 13 मैच खेले जाएंगे. पहले स्टेज में ग्रूप की टीमें एक दूसरे से मैच खेलेगी. जिसके बाद दोनों ग्रूप की टॉप में रहनी वाली  4 टीमें सुपर 4 स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी.  सुपर 4 में हर टीम का दूसरी टीम से मैच होगा.जिसके बाद टॉप 2 टीमें 17 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में मुकाबला करेगी. 

--- ये भी पढ़ें ---
* Asia Cup 2023: विनर टीम को इतने करोड़ की मिलेगी इनामी राशि, होगी पैसों की बरसात, जानिए डिटेल्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com