विज्ञापन

पागलपन है यह...डेविड मिलर पर अश्विन का फूटा गुस्सा, 'सिंगल न लेने' के फैसले पर उठाया सवाल

Ashwin angry reaction on David Miller: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने डेविड मिलर के 'सिंगल न लेने' के वाले फ़ैसले पर रिएक्ट किया है और उसे पागलपन करार दिया है.

पागलपन है यह...डेविड मिलर पर अश्विन का फूटा गुस्सा, 'सिंगल न लेने' के फैसले पर उठाया सवाल
Ashwin on David Miller: अश्विन का माथा ठनका

Ashwin Big Statement on David Miller: दिल्ली और गुजरात के बीच हुए रोमांचक मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली को 1 रन से हार का सामान करना पड़ा. एक समय दिल्ली यह मैच जीत रही थी लेकिन आखिरी गेंद पर विनिंग रन नहीं बन पाए और आखिर में गुजरात की टीम इस मैच को एक रन से जीतने में सफल रही है. आईपीएल 2026 का यह सबसे रोमांचक मैच रहा था. दरअसल, डेविड मिलर ने उस समय सिंगल न लेने के फैसले किया जब दूसरे छोर पर कुलदीप यादव मौजूद थे. मिलर के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने मिलर के इस फैसले को गलत बताया और इसे पागलपन करार दे दिया है. 

पागलपन है यह 

अश्विन ने इस फैसले पर अपनी सच्ची राय देते हुए कहा कि अगर वह कुलदीप की जगह होते तो मिलर को सिंगल लेने के लिए मजबूर करते. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "मैं सोच रहा हूं कि कुलदीप और डेविड मिलर के साथ क्या हो सकता था. अगर मैं कुलदीप होता, तो मैं उसे दूसरे छोर पर धकेल देता. मुझे समझ नहीं आ रहा, यह मेरी समझ से बाहर है. यह पागलपन है. "

अश्विन ने आगे कहा, "अगर आपको 4 रन या 6 रन चाहिए, तो यह सही था. आपको 2 रन चाहिए. और क्या चांस है? आप 1 रन ले सकते हैं. कुलदीप कम से कम बैटिंग तो करेगा.. या अगर वह नहीं करता है, तो आप भाग सकते हैं. अगर कुलदीप बोल्ड भी हो जाता है, तो 210 के गेम में, अगर आप सुपर ओवर तक पहुंचते हैं, तो आपने अच्छा किया है.  मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं."

अश्विन ने माना कि गलती कोई भी कर सकता है, लेकिन मिलर के स्कोर बराबर करने वाले सिंगल का मौका ठुकराने के पीछे के आइडिया में उन्हें कोई लॉजिक नहीं मिलता है. 

पूर्व स्पिनर ने कहा, "गलतियां किसी से भी हो सकती हैं.. हर कोई गलती कर सकता है. इसमें कोई शक नहीं.  मुझे यकीन है कि डेविड मिलर इस समय बहुत दुखी होंगे.  लेकिन मैं सोच नहीं पा रहा हूं, इसके पीछे क्या सोच थी? मुझे नहीं पता, यार. दिल्ली के पास इतनी मजबूत टीम है. हमने इस बारे में बात की थी. लेकिन फिर भी, मैंने कहा था दिल्ली टूर्नामेंट से खुद को बाहर करने का कोई तरीका ढूंढ सकती है..अगर आप इस तरह हारते हो, तो यह बात सही साबित होगी."

ये भी पढ़ें- DC vs GT: केएल राहुल का IPL में धमाका, तोड़ दिया Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने'

ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com