विज्ञापन

डेब्यू पर पंजा खोल रचा इतिहास, अब 8.60 करोड़ी आईपीएल स्टार को पिलाया पानी, जानें कौन है अराफात मिन्हास

अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू पर फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में यह रिकॉर्ड बनाया था.

डेब्यू पर पंजा खोल रचा इतिहास, अब 8.60 करोड़ी आईपीएल स्टार को पिलाया पानी, जानें कौन है अराफात मिन्हास
Arafat Minhas Create History Pakistan Bowler Most Wickets After 2 ODI

पाकिस्तानी स्पिनर अराफात मिन्हास अपने डेब्यू के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाए हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पंजा खोलकर उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया, जो वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे. वहीं अब दूसरे वनडे में भी उन्होंने अपनी फिरकी का जादू दिखाया है और 8.6 करोड़ी आईपीएल स्टार जोश इंग्शिल को पानी पिला दिया है. इंग्लिश लेग स्पिनर की गेंद पढ़ने से पूरी तरह चूक गए. इंग्लिश से पहले अराफात ने मार्नस लाबुशेन को अपने जाल में फंसाया था. अराफात अब पहले दो वनडे के  बाद पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

पहले दो वनडे के बाद सबसे अधिक विकेट

अराफात मिन्हास ने दूसरे वनडे में भी कसी हुई गेंदबाजी की है. उन्होंने 10 ओवर फेंक और सिर्फ 2.27 की इकॉनमी से रन दिए. स्पिन फ्रेंडली ट्रैक पर अराफात को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बढ़ ही नहीं पा रहे थे. इस मुकाबले में उन्होंने दो विकेट भी निकाले. इन विकटों के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है. 

अराफात के अब पहले दो वनडे के बाद 7 विकेट हैं. यह करियर के शुरुआती दो वनडे के बाद किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं. इस लिस्ट में तीन गेंदबाज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.  सुफियान मुकीम, उस्मान शिनवारी और अबरार अहमद ने 6-6 विकेट झटके है.

पहले दो वनडे के बाद सर्वाधिक विकेट (पाकिस्तानी गेंदबाज)

  • 7 - अराफात मिन्हास*
  • 6- सुफियान मुकीम
  • 6 - उस्मान शिनवारी
  • 6- अबरार अहमद

पहले वनडे में पंजा खोल बनाया रिकॉर्ड

रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें मिन्हास ने  10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट झटके थे और टीम को जीत दिलाई. अपने करियर के पहले ही वनडे में पंजा खोलकर मिन्हास ने इतिहास रच दिया और वो इस फॉर्मेट में डेब्यू पर फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा मिन्हास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू पर फाइफर लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने थे.

कौन हैं अराफात मिन्हास 

पाकिस्तान के मुल्तान में 2 जनवरी 2025 को जन्में मिन्हास ने वनडे से पहले पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था. मिन्हास का क्रिकेट विरासत में मिला है. उनके पिता काशिफ मिन्हास मुल्तान के लिए स्थानीय लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि उनके भाई समीर मिनहास पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं. अराफात मिन्हास ने अपने छोटे करियर में ही फैंस को प्रभावित किया है. पाकिस्तान के लिए खेले 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 4 विकेट झटके हैं. जबकि 17 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 22 और 20 लिस्ट ए मैच में 18 विकेट चटकाए हैं. पीएसएल में उन्होंने मुल्तान-सुल्तान की ओर से खेलते हुए 11 मैच में 9 विकेट हासिल किए थे.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के 'गुरु' को बनाओ गौतम गंभीर के बाद भारत का हेड कोच, संजय मांजरेकर की BCCI से बड़ी मांग

यह भी पढ़ें: आईपीएल का रोमांच खत्म, अब निशाने पर अफगानिस्तान, जानें टेस्ट, वनडे सीरीज से जुड़ी तमाम बातें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com