- विराट- रोहित मतभेद पर आया खेल मंत्री का बयान
- अनुराग ठाकुर ने कहा-खेल से उपर कोई नहीं
- आज विराट करेंगे प्रैस कॉन्फ्रेंस
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) द्वारा विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा के बीच कथित दरार के बारे में ट्वीट करने के एक दिन बाद, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार को कहा कि खेल से बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने ट्वीट में लिखा "विराट कोहली ने सूचित किया है कि वह एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है. ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है लेकिन समय बेहतर होना चाहिए. इससे टीम में दरार होने के संकेत मिलते हैं.
यह पढे़ं- खुद सौरव गांगुली ने खोला राज, बताया अश्विन को टी20 वर्ल्डकप में खिलाने के पीछे किसका हाथ
विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit sharma) के बीच कथित अनबन के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा "खेल सबसे उपर है और कोई भी खेल से बड़ा नहीं है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं किसी को ये जानकारी नहीं दे सकता कि किन खिलाड़ियों के बीच क्या चल रहा है. ये काम को संबंधित संघों का काम है अच्छा तो वो होगा कि वे जानकारी दें. भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने मंगलवार को कहा कि अगर रोहित और कोहली एक साथ नहीं खेल रहे हैं तो इससे खिलाड़ियों का और टीम का ही नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें- VIDEO-एक ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने मचा दिया धमाल, वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ियों को किया चलता
वैसे साउथ अफ्रीका जाने से पहले हो सकता है विराट बुधवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे तो वहां पर काफी चीजें क्लियर हो जाएंगी कि क्या ये सच में कोई विवाद है या नहीं. अभी तक जो कुछ भी आधिकारिक है उसके हिसाब से बीसीसीआई ने विराट को कप्तानी से हटाया है और उनको इस्तीफा देने के लिए बहुत थोड़ा समय दिया है जिसके बाद से विराट कोहली नाराज है. आपको बता दें कि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. पिछले हफ्ते, रोहित को ODI और T20I प्रारूपों की बागडोर सौंपी गई थी. अब ने सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के फुल टाइम कप्तान हैं.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं