- कोरोना के खिलाफ जंग में कुंबले ने भी दिया अपना योगदान
- कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया दहशत में
- बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये का किया दान
कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग के लिए क्रिकेटर आगे बढ़कर प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी ओर से जितना हो सक रहा है आर्थिक दान कर रहे हैं. पिछले दिनों रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (Virat Kohli) ने राहत कोष में मदद के लिए पैसे दान किए, अब भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुबले (Anil Kumble) भी मदद के लिए आगे आए हैं. पूर्व स्पिन गेंदबाज कुंबले ने कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी ओर से आर्थिक मदद किया है. इसकी जानकारी कुंबले ने ट्वीट करके दी है. अपने ट्वीट में कुंबले ने लिखा है कि वो अपनी तरह से इस मुश्किल समय में योगदान दे रहे हैं, हमें इस लड़ाई में एक साथ आना होगा. इसके अलाना कुंबले ने सभी को घर में ही रहने की सलाह भी दी है. बता दें कि कुंबले ने कितनी राशि दान में दिया है इस बात का खुलासा उन्होंने ने नहीं किया है. गौरतलब है कि भारत के कप्तान विराट कोहली ने भी इस मुश्किल समय में गुप्त दान किया है. कोहली ने भी इसकी जानकारी ट्वीट में दी थी. वैसे, खबरों की मानें तो कोहली ने 3 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. इसके अलावा बीसीसीआई (BCCI) ने 51 करोड़ रुपये की मदद इस विपदा में की है. बता दें कि अनिल कुंबले 2016 में भारतीय टीम के कोच बने थे.
To bowl out #Covid19India we all need to come together and fight this battle. I have made my humble contributions to #PMCaresFund #PMNRF and #CMReliefFund @PMOIndia @narendramodi @CMofKarnataka @BSYBJP Please do #StaySafeStayHome
— Anil Kumble (@anilkumble1074) March 31, 2020
कुंबले के कोच रहते भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने 17 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें 12 टेस्ट में जीत हासिल हुई थी. कुंबले और कप्तान कोहली के बीच मतभेद की बात सामने आई थी जिसके बाद कुंबले ने चोट पद से इस्तिफा दे दिया था.
भारत में कोरनावायरस (COVID-19) से अबतक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1397 पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से 124 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार रात ये आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउऩ जारी है. 21 दिनों का लॉकडाउऩ 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं