Akeal Hosein record : टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के 18वें मैच में वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रनों से हराकर धमाका कर दिया. बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील होसैन ने गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लेने में सफल रहे. मैच में पहले वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी की थी. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए थे, जिसके बाद युगांडा की टीम केवल 39 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज 134 रन से मैच जीतने में सफल हो गई. इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील होसैन ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. अकील होसैन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज बने हैं जिनके नाम अब 5 विकेट हॉल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले सैमुएल बद्री ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे तो वहीं, साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में अल्जारी जोसेफ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट लेने में कामयाबी पाई थी. (West Indies vs Uganda in T20 World Cup 2024)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गजब की गेंदबाजी ( AKEAL HOSEIN SPELL)
पहला ओवर- 0,W,0,0,4,0
दूसरा ओवर- 0,1,0,4,0,W
तीसरा ओवर- 0,0,0,W,1L,1.
चौथा ओवर- W,0,1,0,W,0., इस तरह से होसैन ने 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लेने में कामयाबी पाई.
युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर की बराबरी की (Uganda equal lowest T20 World Cup score)
युगांडा की की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 39 रन बनाकर आउट हो गई दो टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम टीम स्कोर की बराबरी कर ली. इससे पहले नीदरलैंड्स ने साल 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 39 रन बनाए थे.
मैच में वेस्टइंडीज की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 42 गेंद पर 44 रन की पारी खेली थी. वहीं, 30 रन आंद्रे रसेल ने बनाए थे. रसेल ने 17 गेंद पर 30 रन बनाने का कमाल अपने नाम कर लिया था. अपनी पारी में रसेल ने 6 चौके लगाए थे, जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बना पाने में सफल हो गई है. वेस्टइंडीज की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप सी में अपनी स्थिति मजबूत बना ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं