विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ की टीम दिल्ली से मैच हारी, ऋषभ पंत और मालिक गोयनका में हो गई बहस

Sanjiv Goenka vs Rishabh Pant Controversy: टीम के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के साथ बेहद तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वक्त कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

IPL 2026: लखनऊ की टीम दिल्ली से मैच हारी, ऋषभ पंत और मालिक गोयनका में हो गई बहस
Sanjeev Goenka Angry on RIshabh Pant; LSG vs DC IPL 2026:
  • आईपीएल 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा
  • टीम मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मैदान पर तीखी बहस की, हार से नाराज दिखे
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने कप्तान पंत के सार्वजनिक अपमान को खेल भावना के खिलाफ बताते हुए आलोचना की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sanjiv Goenka vs Rishabh Pant Controversy: कहते हैं खेल में हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेमे में हार का स्वाद कुछ ज्यादा ही कड़वा नजर आ रहा है. आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से मिली शिकस्त के बाद मैदान में जो नजारा दिखा उसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस वक्त कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के साथ बेहद तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं. गोयनका के चेहरे के हाव-भाव और उनके बात करने का अंदाज साफ बता रहा था कि वह टीम के प्रदर्शन और हार से बुरी तरह नाराज हैं. बीच मैदान पर हुई इस बहस ने फैंस को उस पुराने विवाद की याद दिला दी, जब गोयनका ने अतीत में केएल राहुल के साथ भी कुछ इसी तरह का बर्ताव किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

फैंस ने जाहिर की नाराजगी

संजीव गोयनका के इस 'बॉसी' अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने मोर्चा खोल दिया है. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बात की जा सकती है, लेकिन करोड़ों दर्शकों के सामने कप्तान का इस तरह अपमान करना खेल भावना के खिलाफ है. 

पंत ने बताई हार की वजह: 'अतिरिक्त रन' पड़े भारी

मैच गंवाने के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने हार के लिए 'एक्स्ट्रा' रनों को जिम्मेदार ठहराया. महज 141 रनों पर सिमटने के बाद, लखनऊ के गेंदबाजों ने 20 अतिरिक्त रन (16 वाइड और 4 लेग बाई) लुटाए. पंत ने कहा, "जब स्कोर कम होता है, तो आप ज्यादा कोशिश करते हैं. अगर हम सामान्य क्रिकेट खेलते और पावर-प्ले में कुछ और विकेट मिल जाते, तो दिल्ली पर दबाव बनाया जा सकता था."

पंत ने अपनी विकेट और टीम की बल्लेबाजी पर बात करते हुए माना कि नई गेंद से मदद मिल रही थी, लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई. अपनी खुद की विकेट को लेकर उन्होंने साफ कहा कि ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है, वरना आप बेवजह दबाव में आ जाते हैं.

अब क्या यह बहस लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बॉन्डिंग को प्रभावित करेगी? या ऋषभ पंत आने वाले मैचों में इस गुस्से का जवाब अपनी जीत से देंगे? यह देखना दिलचस्प होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com