मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान के खेल में सुधार जरूर हुआ, लेकिन आखिर में जीत टीम इंडिया के ही नाम रही. इस बार संजू सैमसन का सुनामी पचासा भार की जीत की वजह बना. बहरहाल, कुल मिलाकर भारत के हाथों मिली लगातार दसवीं हार के बाद कोच रिचर्ड पाइबस अपने बल्लेबाजों से डॉट बॉल की संख्या में कटौती करने और स्ट्राइक रेट बेहतर करने की अपील की है. 62 वर्षीय कोच ने यह भी सुझाव दिया कि उनकी टीम घरेलू क्रिकेट में बेहतर पिचों पर खेलने से लाभान्वित हो सकती है. हेड कोच ने अफगानी क्रिकेट आकाओं से कई मांग की हैं. आप 3 बड़ी मांगों के बारे में जान लें.
'घरेलू क्रिकेट में अच्छी पिच हों'
पाइबस ने कहा, 'देखिए, हम अच्छी क्रिकेट पिचें चाहते हैं. यह उतना ही सरल है. यह टी20 क्रिकेट है. हम टेस्ट मैच के लिए ट्रैक को मसालेदार बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. हमें काफी अच्छा होना होगा. मुझे लगता है कि बोर्ड को मेरा एक सुझाव यह होगा, जैसा कि हमने वेस्टइंडीज में किया था कि एक समान सतह हासिल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय क्यूरेटर नियुक्त किया जाए. और यह तब के लिए अधिक था जब हम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते समय वेस्टइंडीज का दौरा कर रहे थे. यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमें वह विकेट मिल रहे हैं जो हम चाहते थे.'
बल्लेबाजों को स्ट्राइक-रेट सुधारना होगा
पाइबस बोले, 'लेकिन मुझे लगता है कि हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि स्टेडियमों में हमारे सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए बहुत विशिष्ट विकेट हों. स्तरीय अभ्यास विकसित करने के लिए हमें विकेटों की गुणवत्ता की आवश्यकता है.' पाइबस ने सुझाव दिया कि उनकी टीम को बेहतर इरादे से बल्लेबाजी करनी होगी.' उन्होंने कहा, 'अगर हम एक टी20 टीम के रूप में सुधार करने जा रहे हैं, तो हमारे स्ट्राइक-रेट में सुधार होना चाहिए. हमारा डॉट बॉल प्रतिशत बहुत अधिक है और हमारे स्ट्राइक-रेट में सुधार होना चाहिए.'
...हमें करने होंगे ऐसे बल्लेबाज तैयार
पाइबस ने कहा, 'भारत का पार स्कोर प्रति ओवर 10 रन था. उन्होंने अपना पूरा आईपीएल खेला है, वे इन पिचों पर खेलना जानते हैं और उनका खेल इन पिचों पर विकसित हुआ है. हमारे लिए, हमारे पास अफगानिस्तान में इस गुणवत्ता के विकेट नहीं हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि टीम को ऐसे बल्लेबाजों को विकसित करने की दिशा में देखना होगा जो पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने में सक्षम हों
अफगानी कोच बोले, 'लेकिन हमें खिलाड़ियों को इस तरह विकसित करना होगा कि पावरप्ले में हमारी स्ट्राइक पावर बेहतर हो. हमें वहां तक पहुंचने में सक्षम होने की आवश्यकता है और हमें इसे बनाए रखने में सक्षम होने की आवश्यकता है. भारत के पास अविश्वसनीय गहराई है. हमारे पास भारत जितना गहरा प्रतिभा पूल कहीं से भी नहीं है. इसलिए यह सिर्फ खिलाड़ियों के साथ काम करने के बारे में है.'
यह भी पढ़ें: अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं