विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

मध्यप्रदेश के खिलाफ आदित्य तारे करेंगे मुंबई रणजी टीम की अगुवाई

आदित्य तारे मध्यप्रदेश के खिलाफ 14 अक्तूबर से इंदौर में होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में मुंबई की अगुवाई करेंगे.

Also Read in
मध्यप्रदेश के खिलाफ आदित्य तारे करेंगे मुंबई रणजी टीम की अगुवाई
प्रतीकात्मक फोटो
  • तारे करेंगे मुंबई रणजी टीम की अगुवाई
  • मध्यप्रदेश के खिलाफ 14 अक्टूबर से इंदौर में है मैच
  • समीर दिघे का कोच के रूप में यह पहला सत्र होगा
मुंबई: आदित्य तारे मध्यप्रदेश के खिलाफ 14 अक्तूबर से इंदौर में होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में मुंबई की अगुवाई करेंगे. मुंबई के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड ए और न्यूजीलैंड की सीनियर टीमों के खिलाफ मैचों के लिये भारत ए और बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीमों में रखा गया है. मुंबई के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले पहले तीन वनडे के लिये भारत ए टीम में चुना गया है. शार्दुल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले अंतिम दो वनडे के लिये भी भारत ए टीम में हैं.

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी: खराब रोशनी दिल्‍ली की जीत में बनी बाधा, असम के खिलाफ ड्रॉ से करना पड़ा संतोष

तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिये बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में रखा गया है। श्रेयस और पृथ्वी भी इस टीम का हिस्सा हैं. मुंबई की रणजी टीम में तारे के साथ सूर्यकुमार यादव उप कप्तान होंगे. अभिषेक नायर, अखिल हेरवादकर, सिद्वेष लाड, जय बिस्टा और विजय गोहिल को भी 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है. 

VIDEO: हर भूमिका में फिट हैं महेंद्र सिंह धोनी​
वहीं, समीर दिघे का कोच के रूप में यह पहला सत्र होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Tare, Mumbai Ranji Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com