विज्ञापन

IND vs NZ Final: बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी, अभिषेक ने फाइनल में जमाई तूफानी फिफ्टी, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs NZ Final: भारतीय क्रिकेट टीम 'हिस्ट्री रिपीड और हिस्ट्री डिफीट' करने के मकसद से मैदान में उतर चुकी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. टॉस जीत कर न्यूजीलैंड ने पहले बॉलिंग चुनी है. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी फिफ्टी लगाकर आलोचकों की बोलती बंद कर दी.

IND vs NZ Final: बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी, अभिषेक ने फाइनल में जमाई तूफानी फिफ्टी, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में फिफ्टी जमाने के बाद जश्न मनाते अभिषेक शर्मा.
  • भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मात्र 18 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई.
  • अभिषेक शर्मा ने छह चौके और तीन छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी, वो 52 रन बनाकर आउट हुए.
  • यह फिफ्टी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ICC T20 World Cup Final IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में लगातार फेल हो रहे थे. लेकिन आज फाइनल में उन्होंने बताया कि उन्हें क्यों बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है. अभिषेक शर्मा ने बडे़ मैच में बड़ा खेल दिखाते हुए तूफानी फिफ्टी जमाई. अभिषेक में मात्र 18 गेदों का सामना करते हुए फिफ्टी पूरी की. इस पचासे में अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के भी जमाए. अभिषेक ने संजू के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत दी. हालांकि फिफ्टी जमाने के कुछ ही देर बाद अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए. खबर लिखे जाने तक भारत ने 7.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 98 रन बना चुकी है.

अभिषेक ने टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में लगाई सबसे तेज फिफ्टी

अभिषेक की यह फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम था. फिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ और जैकब बेथेल भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में ने 19-19 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी.

मालूम हो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

यह भी पढ़ें - India vs New Zealand Final के पल-पल के अपडेट, जानें यहां 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com