आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 41वें मुकाबले में आज (29 अप्रैल) मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान हर किसी की नजर एसआरएच के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के ऊपर टिकी रहेगी. अगर वह मुंबई के खिलाफ 21 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो ऑरेंज कैप उनके पास आ जाएगी. नहीं तो फिलहाल यह कैप वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास है. सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में नौ मैच खेलते हुए नौ पारियों में 44.44 की औसत से 400 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक के बल्ले से आठ मैच की आठ पारियों में 54.29 की औसत से 380 रन निकले हैं.
ऑरेंज कैप के लिए वैभव और अभिषेक में लगी है चूहे बिल्ली की रेस
ऑरेंज कैप के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच फिलहाल होड़ लगी हुई है. प्रत्येक मुकाबले के बाद ये दोनों बल्लेबाज कभी आगे निकल रहे हैं तो कभी पीछे छूट जा रहे हैं. मगर रेस में वह लगातार बने हुए हैं. देखने वाली बात ये है कि आखिर में किस खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप का सरताज चढ़ता है. लिस्ट में कई और भी खिलाड़ी शामिल हैं. जिसमें केएल राहुल, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन का नाम प्रमुख है.
आईपीएल में छाए हुए हैं दोनों युवा धुरंधर
आईपीएल के 19वें सीजन में देश के दोनों युवा धुरंधर छाए हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में अपनी टीम की तरफ से अबतक कुल नौ मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 44.44 की औसत से 400 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. वहीं अभिषेक शर्मा ने एसआरएच की तरफ से खेलते हुए आठ मैच की आठ पारियों में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से भी एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं