विज्ञापन

दीपावली पर अभिषेक शर्मा ने टीचर को दिया खास सरप्राइज, चेहरे की मुस्कान ने छू लिया दिल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा है कि अभिषेक ने इस दीपावली के दिन अपनी स्कूल की इंग्लिश टीचर को सप्राइज दिया है और उन्हें देखते ही अपने गाड़ी रोककर उनसे मिलने चले गए.

दीपावली पर अभिषेक शर्मा ने टीचर को दिया खास सरप्राइज, चेहरे की मुस्कान ने छू लिया दिल
अभिषेक शर्मा ने टीचर को दिया खास सरप्राइज

22 गज की पट्टी पर अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का मैदान के बाहर एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. दीपावली के खास मौके पर अभिषेक ने अपनी स्कूल टीचर को सरप्राइज दिया है. उन्हें अचानक सामने देखकर टीचर के चेहरे पर आई मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा है कि यह वीडियो दीपावली के दिन का है, जब अभिषेक ने अपने इंग्लिश टीचर को देखते ही गाड़ी रोकी और उनसे मिलने चले गए. वहीं अभिषेक को अचानक से सामने देखकर उनकी टीचर को यकीन नहीं हुआ और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. यह वीडियो अब फैंस का दिल जीत रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com