Abhishek Sharma, India vs Pakistan: पाकिस्तान की टीम ने भारत की बड़ी मछली को आसानी से अपने जाल में फंसा लिया है. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ब्लू टीम को तेज तर्रार अंदाज में शुरुआत दिलाएंगे. मगर पारी का आगाज करते हुए वह खाता भी नहीं खोल पाए. ग्रीन टीम के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा ने कुल चार गेंदों का सामना किया. इस बीच वह डक पर पवेलियन लौटे.
आगा सलमान के शिकार बने अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा को विपक्षी टीम के कप्तान आगा सलमान ने अपने जाल में फंसाया. रणनीति के तहत पारी का पहला ओवर लेकर मैदान में आए आगा ने चार गेंदों पर अभिषेक शर्मा को छकाया. जिसके बाद उनके ऊपर बड़ा शॉट लगाने का प्रेशर बढ़ने लगा. अतः ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. जिसमें वह नाकामयाब रहे और थर्टी यार्ड के सर्कल के अंदर शाहीन शाह अफरीदी के हाथो लपके गए.
What a masterstroke from Salman Ali Agha. No one thought he would bowl the first over but the courageous move paid off with a wicket in the very first over 🔥🔥#PAKvIND #PAKvsIndia #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/DJUoDNsHjt
— Furqan👑🖤 (@furqan_ashfaq77) February 15, 2026
तबियत खराब होने की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाए थे अभिषेक
पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले नामीबिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा तबियत खराब होने की वजह से मैदान में नहीं उतर पाए थे. उनको पेट में संक्रमण की शिकायत थी. जिससे उनका सेहत काफी प्रभावित हुआ था. उनकी खराब स्थिति का आकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान उनका करीब दो किलो वजन घट गया था.
भारत बनाम पाक मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 ईशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 शिवम दुबे, 6 रिंकू सिंह, 7 हार्दिक पंड्या, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 वरुण चक्रवर्ती और 11 जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: 1 सईम अयूब, 2 साहिबजादा फरहान, 3 सलमान अली आगा(कप्तान), 4 बाबर आजम, 5 मोहम्मद नवाज, 6 शादाब खान, 7 फहीम अशरफ, 8 उस्मान खान, 9 शाहीन अफरीदी, 10 अबरार अहमद और 11 उस्मान तारीक.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, नो हैंडशेक पॉलिसी जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं